टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: कप्तान बनते ही जिया शंकर ने बदला गेम का रुख, क्या पूजा भट्ट की हो जाएगी शो से छुट्टी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 4, 2023, 08:16 AM IST

Bigg Boss OTT 2: घर के नियम टूटने की वजह से बिग बॉस ने अभिषेक मलहान को कप्तानी से फायर कर दिया है। जिसके बाद जिया शंकर को घर का नया कप्तान चुन लिया गया है। कप्तान बनते ही जिया ने गेम का पूरा पासा पलट दिया है। आइए बिग बॉस के घर के इस नए अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Jiya Shankar nominates Pooja Bhatt

Bigg Boss OTT 2: जिया शंकर को घर की नई कप्तान बनने वाली हैं, क्योंकि बार-बार घर के नियम टूटने की वजह से बिग बॉस अभिषेक मलहान (Abhishek Malhan) को कप्तानी से फायर करने वाले हैं। जिसके बाद घर में नए कप्तान के चुनाव के लिए एक टास्क आयोजित किया जाएगा। अब इन सब खबरों के बाद एक और बड़ी और अहम खबर सामने आ रही हैं। इस हफ्ते टोटल 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं, अविनाश सचदेव, सायरस भरूचा, फलक नाज, बेबिका धुर्वे, मनीषा रानी, जिया शंकर और जाद हदीद का नाम नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल है। कप्तान अभिषेक मलहाल के अलावा सिर्फ पूजा भट्ट ही इस हफ्ते के नॉमिनेशव से बची हुई थीं, हालांकि अब पूरी गेम बदलती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कैसे?

जिया शंकर ने पूजा को किया नॉमिनेट

बिग बॉस के घर का नया कप्तान बनने के बाद जिया को यह मौका मिलता है कि वह खुद को नॉमिनेशन से बचा सकती हैं, हालांकि किसी एक कंटेस्टेंट को उन्हें अपने बदले नॉमिनेट करना होगा। जिसके बाद वह पूजा को नॉमिनेट कर देती हैं और खुद को बचा लेती हैं। अब इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट से जिया का नाम हट गया है। वैसे भी बिग बॉस की शुरुआत से ही जिया और पूजा के रिश्ते काफी अच्छे नहीं रहे हैं।

अविनाश ने बनाया जिया को कप्तान

बिग बॉस के बजर टास्क में अविनाश के पास घर के नए कप्तान के लिए दो नाम सामने होते हैं, एक पूजा भट्ट और दूसरा जिया शंकर। वह पूजा की जगह घर के नए कप्तान के लिए जिया को चुनते हैं। जिसके बाद पूजा काफी नाखुश भी नजर आने वाली हैं। हालांकि अब देखने वाली बात यह होगी की बाकी घर वाले जिया शंकर की कप्तानी में किस तरह रिएक्ट करने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article