Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) चर्चा में छाया हुआ है। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स शो के लिए अलग- अलग कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स ने शो को साइन करने के बाद मना कर दिया है। अब इस शो से कुंडली भाग्य फेम अंजुम फकीह और रूही चतुर्वेदी हिस्सा लेने वाली हैं। दोनों एक्ट्रेस ने इस शो को कंफर्म कर दिया है। अंजुम और रुही के फैंस इस बात से बेहद खुश है।
अंजुम फकीह कुंडली भाग्य में सृष्टि अरोड़ा का किरदार निभा रही हैं। अंजुम शो में श्रद्धा आर्या की छोटी बहन बनी है। एक्ट्रेस इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड है। पहली बार एक्ट्रेस किसी रियलिटी शो में हिस्सा ले रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं इस शो के लिए अपनी फिजकल और मेंटल हेल्थ पर काम कर रही हूं। मैं जानती हूं कि ये स्टंंट बेस्ड रियलिटी शो है। अंजुम के अलावा शो में रूही चतुर्वेदी भी नजर आने वाली हैं।
ये दो हसीनाएं होंगी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा
रूही कुंडली भाग्य में शर्लिन का किरदार प्ले कर रही हैं। शर्लिन को इस शो ने स्टार बना दिया। रूही ने खतरों के खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं इस शो के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। पहली बार मुझे अपने डर को कम करने का मौका मिल रहा है। मैं पूरी कोशिश करूंगी कि शो में सभी स्टंट्स को परफॉर्म करूं और बाकी लोगों को कड़ी टक्कर दूं।
शिव ठाकरे ने कुछ समय पहले ही कंफर्म किया था कि वो खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा बनेंगे। एक्टर इस बार के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं। पहले शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने कहा था कि वो इस बार शो को नहीं कर पाए है। लेकिन अगले साल पक्का ज्वाइंन करूंगा। प्रियंका चौधरी, उर्फी जावेद और करण टैकर ने इस शो को करने से मना कर दिया है।
