Abdi Rozik to join Shiv in KKK 13: रोहित शेट्टी का सेलेब्रिटी रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (KKK 13) की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, अंजुम फकीह, अर्जित तनेजा और डेजी शाह जैसे सितारे शो को शूट करने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं। ये सितारे साउथ अफ्रीका से लगातार अपने फोटो और वीडियोज शेयर करके फैंस का उत्साह बढ़ा रहे हैं। साउथ अफ्रीका पहुंचे सेलेब्रिटीज के अलावा भी कुछ सितारे खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को जॉइन करने के लिए वहां जा सकते हैं। अगर मीडिया में फैली खबरों की मानें तो बिग बॉस 16 से मशहूर हुए अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 13 के प्रतियोगियों को जॉइन कर सकते हैं।
बिग बॉस 13 में अब्दु रोजिक ने अपनी क्यूटनेस से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनके क्यूटनेस की वजह से बिग बॉस 16 को जबरदस्त टीआरपी मिली थी। बिग बॉस 13 में अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे की जुगलबंदी को भी दर्शकों ने खूब एन्जॉय किया था। ईटाइम्स की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स अब्दु रोजिक से शो में शामिल होने के लिए बात कर रहे हैं ताकि दर्शकों को शिव-अब्दु की जोड़ी एक बार फिर से देखने को मिल पाए। मेकर्स ने अब्दु के साथ हाल में ही बात शुरू की है, जिस कारण आखिरी फैैसला नहीं हो पाया है।
बता दें बिग बॉस 16 में अब्दु रोजिक को काफी पसंद किया गया था, जिस कारण खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स उन्हें अपने शो में लाना चाहते हैं। अब्दु रोजिक के आने से खतरों के खिलाड़ी 16 की टीआरपी में उछाल दर्ज की जा सकती है। क्योंकि शिव ठाकरे (Shiv Thakare) भी खतरों के खिलाड़ी 13 में हैं, इस कारण मेकर्स इन दोनों की जोड़ी को कैश करने की प्लानिंग में भी हैं। वैसे आप खतरों के खिलाड़ी 13 में अब्दु रोजिक को देखना चाहते हैं या नहीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
