टीवी मसाला

KBC में 50 लाख जीतने वाली अमिता सिंह तोमर ने किया करोड़ों का घोटाला, हुईं जेल; अमिताभ बच्चन संग फोटो वायरल

KBC Winner Arrested In Scam: कौन बनेगा करोड़पति की विनर महिला अमिता सिंह तोमर से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है. अमिता सिंह को घोटाले के आरोप में जेल हो गई है. उन्होंने करोड़ों का घोटाला किया है.

Image

google- photo credit

KBC Winner Arrested In Scam: अमिताभ बच्चन के क्विज बेस्ड रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में कई लोगों ने लाखों रुपये में पैसे जीते हैं लेकिन इस शो से विनर बनी एक महिला अमिता सिंह तोमर का नाम करोड़ों को घोटाले में आ गया है. अमिता सिंह तोमर मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की बड़ौदा तहसीलदार है और वहां अमिता सिंह तोमर की देखरेख में बड़ा घोटाला हुआ है. यहां पर पीड़ितों के लिए आई राहत राशि का बड़ा स्कैम हुआ है. ये घोटाला ढाई करोड़ रुपये का है, जिसके बाद अमिता सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कौन बनेगा करोड़पति में आई महिला ने किया करोड़ों का घोटाला

जानकारी के मुताबिक, साल 2021 में श्योपुर जिले में बाढ़ा से पीड़ित लोगों को राहत राशि का वितरण हुआ. आरोप है कि उस समय की तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने लगभग 25 पटवारियों और 100 से ज्यादा दलालों के साथ मिलकर 127 फर्जी खातों में 2.57 करोड़ रुपये की राशि बांट दी थी. ये गड़बड़ी तब सामने आई जब डिप्टी कलेक्टर ने ऑडट की. इस घटना के सामने आने का बाद तुरंद ही मामले पर एक्शन लिया गया और बड़ौदा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई. मामले की जांच में पता चला कि राहत राशि को रिश्तोदार और जान पहचान वालों को बाढ़ पीड़ित दिखाकर बांट दी गई. इस घोटाले में सिर्फ अमिता सिंह तोमर के साथ तहसील कार्यालय के कर्मचारी और बिचौलियों का नाम भी सामने आया..

गिरफ्तारी से बचने की हुई कई बार कोशिश

बता दें कि अमिता सिंह तोमर गिरफ्तारी से बचने के लिए कई कोशिश कर चुकी है. वह पहले हाई कोर्ट पहुंच गई, जहां पर उनकी जमानत याचिका खारिज हुई. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में SLP के साथ जमानत की अर्जी लगाई, लेकिन वहां भी याचिका खारिज हो गई. अब वह जेल में है और दावा किया जा रहा है कि इस मामले की जांच अभी आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों पर पहुंच सकती है.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article