Kaun Banega Crorepati 15: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। बिग बी के सवाल पूछने का अंदाज भी ऑडियंस को खूब रास आता है। अब इस पॉप्यूलर शो कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन शुरू हो चुका है। इसी के साथ ही अब सीजन 15 का पहला करोड़पति भी दर्शकों को मिल गया है। 21 साल के जसकरण ने 1 करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम कर ली है। पंजाब के रहने वाले जसकरण इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं। अब जसकरण के साथ ही सभी दर्शकों की नजरें 7 करोड़ वाले सवाल पर टिकी हुई हैं, दर्शकों के साथ ही जसकरण के घरवाले भी यही सोच रहे हैं कि क्या वह 7 करोड़ के सवाल का भी सही जवाब दे पाएंगे। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
जसकरण बने KBC 15 के पहले करोड़पति
पंजाब के रहने वाले जसकरण की उम्र केवल 21 साल की है, वह इस सीजन में एक करोड़ या उससे ज्यादा राशि जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं। केबीसी 15 के लेटेस्ट प्रोमो में अमिताभ बच्चन और जसकरण सिंह 1 करोड़ की राशि जीतने के बाद उछलते-कूदते नजर आ रहे हैं। जसकरण की इस सफलता के बाद अमिताभ बच्चन भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब देखना है कि जसकरण आखिर कितनी धनराशि अपने साथ लेकर जाते हैं।
