Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी एल्विश यादव ने जीतकर इतिहास रच दिया है, इसी के साथ ही के रनर अप फुकरा इंसान (Fukra Insaan) यानी अभिषेक मल्हान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। ट्रॉफी को लेकर अभिषेक और एल्विश के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। एल्विश यादव के फैंस ने उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी जितवाकर ही दम ली। अब बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अब अभिषेक ने सलमान खान पर बड़ा आरोप लगाया है, उन्होंने पूजा भट्ट को लेकर भी बड़ी बात कही है। अपनी लेटेस्ट वीडियो में फुकरा इंसान ने सलमान खान को न सिर्फ बायस्ड बताया है, वही पूजा भट्ट को भी सपोर्ट करने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद अभिषेक का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
सलमान खान पर लगाए ये आरोप
अपनी लेटेस्ट वीडियो में अभिषेक मल्हान अपनी और पूजा भट्ट की लड़ाई के बारे में बात करते हैं, जहां उन्होंने अभिषेक की परवरिश पर सवाल उठाए थे। इस पूरे मामले में वीकेंड का वार पर फलक नाज को तो सलमान खान जमकर डांट लगाते हैं, हालांकि पूजा भट्ट के खिलाफ कुछ नहीं कहते। जिसपर अभिषेक कहते हैं। उन्होंने फलक नाज पर सवाल उठाए पर पूजा भट्ट पर नहीं, आप को पता ही होगी क्यों (अभिषेक ने हंसते हुए कहा)। सोशल मीडिया पर अब अभिषेक का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।
