टीवी मसाला

करण पटेल की Darran Chhoo का मोशन पोस्टर हुआ आउट, इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 15, 2023, 02:55 PM IST

करण पटेल अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए एक्साइटेड है। एक्टर की फिल्म Darran Chhoo का मोशन पोस्टर सामने आ गया है। ये एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है। फिल्म में करण के साथ आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में होंगे। आइए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म?

Image

Karan Patel (credit Pic: Instagram)

टीवी एक्टर करण पटेल किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुका है। एक्टर जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म को पोस्टर शेयर कर दिया है। एक्टर की फिल्म का नाम डरन छू है। ये एक कॉमेडी मूवी है। फिल्म में एक्टर बतौर लीड कैरेक्टर नजर आएंगे। फिल्म का मोशन पोस्टर तरण आदर्श ने शेयर किया है। करण पटेल की डरन छू इस साल 13 अक्टूबर को रिलीज होगी।

डरन छू कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। करण के साथ आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन भारत रत्न ने किया है। फिल्म की प्रोड्यूसर करण की पत्नी अंकिता भारगवे है।

करण पटेल बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू

करण ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। एक्टर के फैंस और दोस्त नए प्रोजेक्ट के लिए ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। करण टीवी जगत का बड़ा नाम है। एक्टर को ये है मोहब्बतें शो ने रातोंरात स्टार बना दिया था। इस शो में एक्टर ने रमन भल्ला का रोल निभाया था। शो में करण और दिव्यांका त्रिपाठी की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

एक्टर कसौटी जिंदगी की, कसम से, कर्म अपना अपना और कहानी घर-घर समेत कई हिट शोज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा एक्टर ने झलक दिखला जा 6 और खतरों के खिलाड़ी 10 जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया था। एक्टर ने फिल्म शूटआउट एट वडाला में छोटा सा रोल प्ले किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article