टीवी मसाला

निशा रावल का रूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहित सेठिया संग वीडियो वायरल, कभी एक्ट्रेस ने बताया था भाई...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 25, 2022, 01:49 PM IST

Nisha Rawal and Rohit Satia viral Video: टीवी एक्ट्रेस निशा रावल एक बार फिर चर्चा में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस के पति करण मेहरा ने कुछ समय उन पर आरोप लगाया था कि रोहित सेठिया के साथ उनका अफेयर चल रहा है। अब एक्ट्रेस का रोहित संग वीडियो हुआ वायरल।

Image

nisha rawal and rohit satia (credit pic: instagram)

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा (Karan Mehra) की पूर्व पत्नी निशा रावल (Nisha Rawal) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में निशा अपन कथित बॉयफ्रेंड रोहित सेठिया (Rohit Satia) के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में निशा और रोहित को देखकर साफ पता लग रहा है कि दोनों एक कपल है। वीडियो में निशा और रोहित डिनर करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो छाया हुआ है। आपको बता दें कि निशा के पति करण ने पहले ही उन पर आरोप लगाया था कि दोनों का अफेयर है।

रोहित सेठिया संग वायरल हुआ निशा रावल का वीडियो

वीडियो में निशा और रोहित साथ में डिनर टेबल की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित के हाथ में खाने की प्लेट दिखाई दे रही है और दोनों साथ में बैठकर डिनर करते नजर आ रहे हैं। दोनों के हाव-भाव से साफ नजर आ रहा है कि दोनों सिर्फ दोस्त तो नहीं है। इस वीडियो पर अभी तक निशा रावल का कोई रिएक्शन नहीं है।

निशा ने अपने इंटरव्यू में साफ कहा था कि वो रोहित को अपना भाई मानती हैं। उन्होंने कभी भी उन्हें डेट नहीं किया है। रोहित ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए इन बातों को अफवाह बताया था। निशा और करण दोनों अलग- अलग रह रहे हैं। निशा अपने बेटे काविश के साथ रह रही हैं। वो अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आती है। हालांकि करण मेहरा बहुत कम पब्लिक में स्पॉट होते हैं। एक्टर का कहना है कि वो लंबे समय से अपने बेटे से नहीं मिले हैं। आपको बता दें कि निशा रावल ने अपने पति करण मेहरा पर मारपीट का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाई थी। निशा के आरोपों को खारिज करते हुए करण ने भी कई आरोप लगाए है। दोनों का केस कोर्ट में चल रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article