Karan Kundrra Dating App Profile Shocked Fans: टीवी के चर्चित एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी छोटे पर्दे की सबसे चहेती जोड़ी में से एक है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने 'बिग बॉस 15' के बाद एक-दूजे को डेट करना शुरू किया था। दोनों की केमिस्ट्री भी फैंस को खूब पसंद आती है। लेकिन हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, तेजस्वी संग रिलेशनशिप में होने के बाद भी करण कुंद्रा की डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल नजर आई। हैरत की बात तो यह है कि ये प्रोफाइल वैरिफाइड है, जिससे फैंस भी हैरान रह गए। हालांकि कुछ यूजर्स का मानना है कि करण कुंद्रा (Karan Kundrra) कि ये प्रोफाइल नकली है तो वहीं कुछ का कहना है कि ये तस्वीर ही एडिट की हुई है।
करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की डेटिंग ऐप से जुड़ी ये प्रोफाइल देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। फोटो में एक्टर टीशर्ट और डेनिम जींस में नजर आए। वहीं डेटिंग ऐप की प्रोफाइल में करण कुंद्रा की उम्र 40 वर्ष बताई गई। इस फोटो को देख करण कुंद्रा के फैंस भी हैरान रह गए। लेकिन यूजर्स का कहना है कि कई बार डेटिंग ऐप पर फेक प्रोफाइल को भी वेरिफाइड कर दिया जाता है। ऐसे में एक यूजर ने करण कुंद्रा से जुड़ी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "मैंने बहुत से फेक एकाउंट को डेटिंग ऐप पर वेरिफाइड टैग के साथ देखा है। ये कुछ बी साबित नहीं करता है। आखिर क्यों ही एक पब्लिक फिगर डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करेगा, जबकि वो पहले से ही किसी के साथ रिलेशनशिप में है? ये बहुत ही अजीब है।"
करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के समर्थन में एक यूजर ने लिखा, "पक्का कह सकते हैं कि ये फेक प्रोफाइल है। कोई भी इतना बेवकूफ नहीं होगा कि रिलेशनशिप में होने के बाद भी डेटिंग साइट्स पर अपनी प्रोफाइल बनाएगा। ये पुरानी हो सकती है, कुछ भी हो सकता है।"
