Kapil on TKSS going Off Air: टीवी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का प्रसिद्ध कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो को लेकर ऐसी बातें हो रही हैं कि ये जल्द ही बंद हो सकता है। कपिल शर्मा का कॉमेडी शो जबरदस्त टीआरपी बटोरता है और दर्शक इसे बड़े ही चाव से देखते हैं। कपिल शर्मा इस शो के जरिए सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं, जिस कारण फैंस इस खबर से चौंक गए हैं। कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के बंद होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। कपिल ने कहा है कि अभी ये शो कुछ समय चलता रहेगा और मेकर्स जुलाई के महीने में फैसला लेंगे कि इसे बंद करना है या नहीं?
कपिल शर्मा ने द कपिल शर्मा शो बंद करने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
पिछले दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी गई थी कि कपिल शर्मा जल्द ही एक वर्ल्ड टूर के लिए जाने वाले हैं, जिसके चलते उनका द कपिल शर्मा शो बंद हो जाएगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कपिल शर्मा का शो जून के महीने से बंद हो जाएगा। कॉमेडियन ने इस बारे में बात करते हुए कहा है, हम लोग जुलाई के महीने में टूर करने के लिए जाएंगे। उस समय देखा जाएगा कि शो बंद करना या नहीं? अभी तो ऐसा कोई प्लान नहीं है। अभी जुलाई आने में काफी वक्त है।
पहले भी बंद हो चुका है द कपिल शर्मा शो
कपिल शर्मा का प्रसिद्ध द कपिल शर्मा शो पहले भी कई बार बंद हो चुका है। शो के निर्माता समय-समय पर इसे बंद करते रहते हैं और फिर इसका नया सीजन लॉन्च करते हैं। इससे दर्शकों में शो को लेकर उत्सुकता बनी रहती है और वो इससे बोर नहीं होते हैं।
