टीवी मसाला

Kanwar Dhillon ने एलिस कौशिक के शादी वाले बयान पर तोड़ी चुप्पी, कहा "तवा गर्म था, रोटी सेकने आ गए..."

Kanwar Dhillon and Alice Kaushik : एलिश कौशिक ने हाल ही में बिग बॉस 18 में कंवर ढिल्लों संग अपने रिलेशन के बारे में और शादी के बारे में बात की थी। अब कुछ दिनों के बाद कंवर (Kanwar Dhillon) ने एलिस के शादी वाले बयान पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्रोल करने वाले यूजर्स को मुंह तोड़ जवाब भी दिया है।

Image

Kanwar Dhillon and Alice Kaushik

Kanwar Dhillon and Alice Kaushik: टीवी शो पंड्या स्टोर के स्टार कंवर ढिल्लों और एलिस कौशिक पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया का हिस्सा बनी हुई हैं। बता दें की एलिश कौशिक ने हाल ही में बिग बॉस 18 में कंवर ढिल्लों संग अपने रिलेशन के बारे में और शादी के बारे में बात की थी। हालांकि कंवर ने एलिस की सभी बातों से पल्ला झाड़ लिया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया ओर बुरी तरह ट्रोल भी होना पड़ा। अब कुछ दिनों के बाद कंवर (Kanwar Dhillon) ने एलिस के शादी वाले बयान पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्रोल करने वाले यूजर्स को मुंह तोड़ जवाब भी दिया है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

उड़ने की आशा स्टार कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) और बिग बॉस 18 की एलिश कौशिक (Alice Kaushik) पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब कंवर ने एलिश के शादी वाली बयान ओर चुप्पी तोड़ है। अभिनेता ने कहा 'उन्हें बार-बार किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है लेकिन वह एलिस का समर्थन करते हैं।' ट्रोल करने वाले यूजर्स की लंका लगाते हुए कंवर ने कहा "लोग अपने इसे अपने तरीके से समझते हैं और टिप्पणी करते हैं। वो दुनिया का काम है "तवा गर्म था, रोटी सेकने आ गए।" उन्होंने सिर्फ प्रोमो देखकर टिप्पणी कर डाली।

कंवर ढिल्लों के आगे कहा "ये सब पेड क्रिटिक्स है"। इसलिए मैं इन लोगों को ध्यान नहीं देता। जिन लोगों को वहम है वो मुझे कॉल कर सकते हैं। जब चीजें अच्छी होती हैं, तो लोग पूछने नहीं आते हैं, ठीक है? तो इसमें क्या मतलब है जब कुछ और होता है तो नाक में दम कर देते हैं? मुझे पता है कि मैं क्या कह रहा था, इसलिए मैं उन्हें समझाने में अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करूंगी।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article