Jhalak Dikhlaa Jaa 11: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 चर्चा में बना हुआ है। मेकर्स शो के लिए टीवी के पॉपुलर चेहरों को अप्रोच कर रहे हैं। शो के लिए सुंबुल तौकीर खान, शिवांगी जोशी, मनीषा रानी, शिव ठाकरे समेत कई कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है। अब इस लिस्ट में अर्शी खान का नाम सामने आया है। अर्शी इससे पहले बिग बॉस में नजर आई थी। अर्शी को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि आखिर उन्हें ये शो ऑफर हुआ है या नहीं।
अर्शी के करीबी सूत्र ने इसके बारे में खुलासा किया है। सूत्र का कहना था कि मेकर्स ने अर्शी को झलक दिखला जा 11 के लिए अप्रोच किया है। अब इस बात पर अर्शी ने चुप्पी तोड़ी है। अर्शी ने कहा, हां, मेकर्स से मेरी इस शो को लेकर बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो मैं इस प्रोजेक्ट को जल्द साइन करूंगी।
झलक दिखला जा 11 में नजर आएंगी अर्शी
बिग बॉस 11 में अर्शी अपने विवादों को लेकर चर्चा में रही थी। एक्ट्रेस ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया था। मेकर्स एक्ट्रेस को बिग बॉस 14 में भी बतौर चैलेजर्स लेकर आए थे। एक्ट्रेस अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर खूब एंटरटेन करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा फतेही ने झलक दिखला जा को जज करने से मना कर दिया है। मेकर्स अभी करण जौहर और माधुरी दीक्षित से इस शो को लेकर बात कर रहे हैं।
