टीवी मसाला

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Promo: डांस के मंच पर होगा सितारों का टकराव, कंफर्म हुई इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Promo Video Out: टीवी का धमाकेदार शो 'झलक दिखला जा 11' छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। खास बात तो यह है कि शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिससे कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ जजेस की एंट्री पर भी मुहर लग चुकी है।

Image

Jhalak Dikhhla Jaa 11 का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Promo Video Out: टीवी का धमाकेदार शो 'झलक दिखला जा' अपने ग्यारहवें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बार डांस रिएलिटी शो में कई नामी सितारों के बीच डांस की टक्कर देखने को मिलेगी, जिसे लेकर फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। खास बात तो यह है कि 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिससे न केवल कंटेस्टेंट्स बल्कि जजेस की एंट्री भी कंफर्म हो गई है। साथ ही प्रोमो वीडियो के जरिए यह भी खुलासा हुआ है कि शो कब से टीवी पर दस्तक देगा।

'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) के प्रोमो वीडियो ने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। वीडियो में देखने को मिला कि अरशद वारसी, फराह खान और मलाइका अरोड़ा बतौर जज एंट्री मारते हैं। वीडियो में तीनों कहते दिखाई दिये, "देखेगी जमीन, देखेगा फलक, डांस की वॉर।" 'झलक दिखला जा 11' के प्रोमो वीडियो में शोएब इब्राहिम, संगीता फोगाट, करुणा कंचन और अद्रिजा सिन्हा ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री मारी है। चारों को देखकर कहा जा सकता है कि वह नच के मंच पर एक-दूजे से टकराने के लिए तैयार हैं।

कब से शुरू होगा 'झलक दिखला जा 11'

बता दें कि डांस का यह धमाकेदार रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) 11 नवंबर से टीवी पर दस्तक देगा। शो रात के 9:30 बजे शुरू होगा। शोएब, संगीता, करुणा और अद्रिजा सिन्हा के अलावा शो में शिव ठाकरे, आमिर अली, अंजली आनंद और उर्वशी ढोलकिया भी डांस के वॉर में हाथ आजमाते दिखाई देंगे। बता दें कि शो में शिवांगी जोशी और सुंबुल तौकीर खान की एंट्री की भी खबर थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article