टीवी मसाला

Jhalak Dikhhla Jaa 11: अब्दू रोजिक ने ली 'झलक दिखला जा 11' में एंट्री, अपने किलर मूव्स से छोटा भाईजान करेंगे दर्शकों को इंप्रेस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 4, 2023, 04:15 PM IST

Jhalak Dikhhla Jaa 11: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में अब्दू रोजिक बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाले हैं। अब्दू अपने इस नए शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शो में अब्दू के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Image

Abdu Rozik (credit pic: instagram)

Jhalak Dikhhla Jaa 11: सोनी टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में टीवी के चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। कंटेस्टेंट्स शो में अपने डांस का जलवा बिखेर रहे हैं। अब शो में इंटरनेशनल सेंसेशन अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) हिस्सा लेने वाले हैं। अब्दू को शो में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फैंस अब्दू के इस हूनर को देखने के लिए बेताब हैं। अब्दू ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसके बारे में जानकारी दी है।

अब्दू ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं झलक दिखला जा 11 का हिस्सा होने के लिए एक्साइटेड हूं। मैं इस एडवेंचर्स जर्नी के लिए तैयार हूं। भारत के लोगों ने मुझे बहुत प्यार और सम्मान दिया है। आप सभी का सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं गाने और डांस की जर्नी के लिए तैयार हूं। दर्शक को अब्दू के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स को देखने का बेसब्री से इंतजार है।

अब्दू झलक दिखला जा 11 में आएंगे नजर

रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में अब्दू और शिव साथ में डांस करते हुए भी नजर आएंगे। अब्दू और शिव की जोड़ी ने बिग बॉस 16 में भी फैंस को खूब एंटरटेन किया था। घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों की दोस्ती बनी हुई है। अब्दू जब भी भारत आते हैं वो अपने खास दोस्त शिव से जरूर मिलते हैं। बिग बॉस 16 से अब्दू को घर-घर में पहचान मिली थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article