टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत को लेकर पजेसिव थीं अंंकिता, बोलीं- मुझे उसके डांस पार्टनर से होती थी जलन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 4, 2023, 10:58 AM IST

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस के घर में बताया कि उनका और सुशांत का रिश्ता कैसा था। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं उसको लेकर बहुत पजेसिव थीं। लेकिन अब मैं पहले से ठीक हो गई हूं। दोनों ने लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट किया था।

Image

Ankita Lokhande and Sushant Singh Rajput (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए उनसे जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने और सुशांत ने साथ में झलक दिखला जा 4 में हिस्सा लिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय में सुशांत को लेकर बहुत ही पजेसिव थीं। लेकिन अब पहले से काफी बदल गई हूं। बिग बॉस के लाइव फीड में अंकिता ईशा और अभिषेक से बात करते हुए नजर आ रही हैं।

अंकिता ने कहा कि जब वो टॉप 5 में भी थी तभी इतनी फोक्सड नहीं थी। मैंने तो अपने पार्टनर निशांत को भी कह दिया था कि टेंशन मत लो। अभिषेक अंकिता से पूछते हैं कि वो कहां तक गए थे। अंकिता ने कहा, वो टॉप 2 में गया था। मैंने उसे कहा था कि बेटा तू हार जाना नहीं तो मुझे बहुत प्रॉब्लम होगी। उसको जब पहला 30 मिला था तो मुझे बहुत दिक्कत हुई थी। इसको कैसे पूरे नंबर मिल गए।

सुशांत को लेकर पजेसिव थीं अंकिता

ईशा कहती हैं कि कौन थीं उनकी डांस पार्टनर। अंकिता ने कहा कि वो बहुत अच्छी डांसर है। एक दिन डांस के दौरान वो उसकी गोद में चढ़ गई। मेरे तो ऐसा था ओह गोद में चढ़ गई। पहले तो मैं बहुत पजेसिव थीं। लेकिन अब पहले से ठीक हो गई हूं। अब मैं नॉमर्ल हो गई हूं पहले तो हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आता था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article