Jasmin Bhasin Hospitalized: खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग खत्म करके लौटी जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) दुबई गई हुई हैं। यहां पर जैस्मिन भसीन का अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने का प्लान था, लेकिन जैस्मिन की हालत दुबई में काफी ज्यादा बिगड़ गईं, जिसके बाद एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। अली गोनी (Aly Goni) ने दुबई से जैस्मिन की कुछ तस्वीरें और बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस काफी कमजोर दिख रही हैं। इस मौके पर अली गोनी ने ये भी बताया कि असल में जैस्मिन भसीन को हुआ क्या है? (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Top TV News: ट्रोलर्स के हत्थे चढ़े गौरव-आकांक्षा, करण कुंद्रा की 'पत्नी' बनीं तेजस्वी प्रकाश)
अस्पताल में एडमिट हुईं जैस्मिन भसीन
अली गोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर कीं, जिसमें जैस्मिन भसीन अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं और साथ में अली गोनी हैं। दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस व्हील चेयर पर हैं और लिफ्ट में जैस्मिन को नर्स संभाल रही हैं। जैस्मिन का एक वीडियो भी है, जिसमें वह अपना बर्थडे केक अस्पताल में ही काट रही हैं। इन तस्वीरों के साथ अली गोनी ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई जैस्मिन। हम यहां तुम्हारा जन्मदिन मनाने आए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जन्मदिन की खुशियां मनाने के बजाय, हम अस्पताल के कमरे में हैं। तुम्हें तकलीफ में देखना इस ट्रिप का सबसे मुश्किल हिस्सा रहा है। तुम्हें फिर से हेल्थी और मुस्कुराते हुए देखने के लिए मैं किसी भी जश्न को छोड़ने को तैयार हूं। अल्लाह तुम्हें ढेर सारी खुशियां, अच्छी सेहत, प्यार और कामयाबी दे। जल्द ठीक हो जाओ, आज मेरे दिल में बस यही एक जन्मदिन की दुआ है। जन्मदिन मुबारक हो। हमेशा तुमसे प्यार रहेगा।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: राम कपूर के बचाव में उतरे Karan Veer Mehra, श्रेया कालरा संग हुए झगड़े पर दी प्रतिक्रिया (Exclusive)
