Top TV News: ट्रोलर्स के हत्थे चढ़े गौरव-आकांक्षा, करण कुंद्रा की 'पत्नी' बनीं तेजस्वी प्रकाश

Top TV News: टीवी इंडस्ट्री में रविवार को क्या क्या हुआ है? ये फैंस जानना चाहते हैं। वीकेंड पर भी कई स्टार्स अपने काम में एक्टिव नजर आए तो कुछ वेकेशन पर हैं। आइए आपको दिन भर की 7 बड़ी खबरें बताते हैं।

Authored by: कविताUpdated Jun 28 2026, 20:22 IST
टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top TV News: टीवी इंडस्ट्री से बड़ी खबरें सामने आ गई हैं। आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना संग तलाक का ऐलान करके हंगामा मचा दिया। अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या आकांक्षा सच बोल रही हैं या फिर ये शो में कोई पब्लिसिटी स्टंट है। दूसरी तरफ तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। इसके अलावा टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको बताते हैं। इस आर्टिकल में टीवी की 7 बड़ी खबरें बताते हैं।

दीपिका चिखलिया ने ऑनलाइन आलोचना पर की बात​Image Credit : Instagram02 / 08

दीपिका चिखलिया ने ऑनलाइन आलोचना पर की बात​

टीवी इंडस्ट्री में माता सीता के रोल के लिए मशहूर हुई दीपिका चिखलिया भी ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ जाती हैं और अब दीपिका ने ऑनलाइन आलोचना पर बात की है। दीपिका ने कहा है कि आज के समय में फिल्म भी तुरंत ही लोगों की प्रतिक्रिया हासिल कर लेती है।

संडे पर निया शर्मा का धमाल​Image Credit : Instagram03 / 08

संडे पर निया शर्मा का धमाल​

निया शर्मा ने रविवार के दिन धमाल मचाया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर क हैप्पी संडे की झलक दिखाई है। इन वीडियोज और फोटोज में वह काफी खुश हैं।

इश्कबाज के 10 साल पूरे​Image Credit : Instagram04 / 08

इश्कबाज के 10 साल पूरे​

टीवी सीरियल इश्कबाज को 10 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर श्रेनू पारेख ने अपनी फीलिंग बया की है। बता दें कि श्रेनू इस शो का काफी लंबे समय तक हिस्सा रही है। वह शो का स्पिन ऑफ दिल बोले ओबरॉय का भी हिस्सा रही हैं।

गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला हुए ट्रोल​Image Credit : Instagram05 / 08

गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला हुए ट्रोल​

आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना संग अपने तलाक का ऐलान कर दिया है। आकांक्षा ने दावा किया कि वह दोनों एक साल से अलग हैं। ऐसे में अब दोनों ट्रोल हो रहे हैं। फैंस ने दोनों को झूठ बोलने पर खरी खोटी सुनाई है।

राखी सावंत का फूटा गुस्सा​Image Credit : Instagram06 / 08

राखी सावंत का फूटा गुस्सा​

राम कपूर और श्रेया कालरा के विवाद पर राखी सावंत ने रिएक्शन दिया है। राखी सावंत ने कहा है कि एक हरमन को वो ठीक करेंगी। अपने बयान में राखी ने साफ नहीं किया कि वह राम कपूर या श्रेया कालरा में किसकी बात कर रही थीं।

शिवांगी जोशी के सपोर्ट में राजीव अदातिया​Image Credit : Instagram07 / 08

शिवांगी जोशी के सपोर्ट में राजीव अदातिया​

राजीव अदातिया रियलिटी शोज को काफी करीब से फॉलो करते हैं और अब लॉकअप 2 में राजीव ने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के बारे में बता दिया है। राजीव ने पोस्ट के जरिए शिवांगी जोशी को सपोर्ट किया है।

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का वीडियो वायरल​Image Credit : Instagram08 / 08

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का वीडियो वायरल​

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के नए व्लॉग ने हर किसी को हैरान कर दिया। इस व्लॉग में तेजस्वी ने खुद को करण की पत्नी बताया है। ये सुनकर करण भी हंस पड़े। तेजस्वी ने ऐसा एक दूसरी औरत को देखकर कहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!