ITA Awards 2024 Rakhi Sawant and Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेन्सेशन 'राखी सावंत' (Rakhi Sawant) अपनी अटपटी हरकतों के चलते आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिन उन्हें मुंबई में आयोजित 'इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड्स (ITA) 2024' में देखा गया। जहां रेड कार्पेट पर वह बॉलीवुड एक्ट्रेस 'आलिया भट्ट' (Alia Bhatt) के साथ पोज देते नजर आईं। साथ ही उन्होंने कैमरे के सामने एक्ट्रेस को 'किस' भी कर दिया। हालांकि यह पहली बार ही है जब राखी ने आलिया पर प्यार बरसाया है। वह पहले भी कई बार कैमरे के सामने एक्ट्रेस की तारीफ कर चुकी हैं। चलिए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।
दरअसल, कल रात 8 दिसंबर को हर साल की तरह इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड्स (ITA) 2024 का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड फंगशन में बॉलीवुड जगत से लेकर टीवी जगत की तमाम हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा। रेड कार्पेट पर राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी साथ में पोज देखर सबके दिलों को खुश कर दिया। कैमरे के सामने पोज देते हुए राखी ने आलिया भट्ट के गालों पर प्यार से 'किस' भी किया और उनकी तारीफ करते हुए कहा "ये मेरी स्टार है। मेरी सबसे फेवरट स्टार।" इस बड़े दिन के आलिया भट्ट ने बहुत ही सुन्दर 'मेटलिक साड़ी' पहनी हुई थी और हमेशा की तरफ अपने लुक को सिम्पल और एलीगेंट रखा।
वहीं दूसरी और ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने 'शिमरी क्रॉप टॉप और पैन्ट'पहनी हुई थी। एक्ट्रेस ने बोल मेकअप के साथ अपने बालों में बड़ा सा लाल फूल भी लगाया हुआ था। अवॉर्ड के दौरान कैमरे के सामने पोज देते हुए एक बार फिर रखी सावंत ने अपने अंदाज से सभी को खुश करदिया।
