प्रेग्नेंसी में और भी खूबसूरत हो गईं Surbhi Jyoti, लेटेस्ट फोटोज में एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Surbhi Jyoti Shares First Post After Pregnancy Announcement: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। सुरभि ज्योति की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटाते नजर आए।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 16 2026, 08:54 IST
सुरभि ज्योति की फोटोज हुईं वायरलImage Credit : Surbhi Jyoti Instagram01 / 07

सुरभि ज्योति की फोटोज हुईं वायरल

Surbhi Jyoti Shares First Post After Pregnancy Announcement: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सुरभि ज्योति शादी के डेढ़ साल बाद मम्मी बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी में पहली बार अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बेहद प्यारी लगीं। सुरभि ज्योति के चेहरे पर ग्लो देखने लायक रहा। वहीं एक्ट्रेस बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लोImage Credit : Surbhi Jyoti Instagram02 / 07

एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

सुरभि ज्योति के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखने लायक रहा। वहीं एक्ट्रेस की प्यारी सी मुस्कान ने उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा दिया। सुरभि ज्योति की फोटोज पर फैंस प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।

फोन में खोए दिखे सुरभि के पतिदेवImage Credit : Surbhi Jyoti Instagram03 / 07

फोन में खोए दिखे सुरभि के पतिदेव

सुरभि ज्योति के पतिदेव मोबाइल में ही खोए नजर आए। एक्ट्रेस ने इन फोटोज को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, "हाल ही की....।" सुरभि की इन फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

हेल्थ पर ध्यान देती दिखीं सुरभिImage Credit : Surbhi Jyoti Instagram04 / 07

हेल्थ पर ध्यान देती दिखीं सुरभि

सुरभि ज्योति ने प्रेग्नेंसी में अपने आप का ख्याल रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फोटोज में एक्ट्रेस जूस का लुत्फ उठाती दिखाई दीं। उनकी तस्वीरें देख फैंस के साथ-साथ टीवी स्टार्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

लजीज खानों का उठाया लुत्फImage Credit : Surbhi Jyoti Instagram05 / 07

लजीज खानों का उठाया लुत्फ

सुरभि ज्योति अपने पति सुमित सुरी के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने लजीज खानों का लुत्फ भी उठाया, जिससे जुड़ी फोटो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की।

सुरभि ज्योति के ग्लो की करी तारीफImage Credit : Surbhi Jyoti Instagram06 / 07

सुरभि ज्योति के ग्लो की करी तारीफ

सुरभि ज्योति की फोटोज देख कीश्वर मर्चेंट ने लिखा, "ग्लो।" वहीं रक्षंदा खान ने कमेंट किया, "आप सच में बहुत गॉर्जियस लग रही हो।" अनीता हसनंदानी ने भी एक्ट्रेस की फोटोज पर कमेंट किया, "क्यूटी।" वहीं निया शर्मा ने लिखा, "कल तक हम ही छोटे थे और आज तुम मां बनने वाली हो।"

'कुबूल है' से छाईं सुरभि ज्योतिImage Credit : Surbhi Jyoti Instagram07 / 07

'कुबूल है' से छाईं सुरभि ज्योति

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने सीरियल 'कुबूल है' से सुर्खियां बटोरी थीं। इस शो में वह बतौर जोया नजर आईं, जिसका अंदाज और चुलबुलापन लोगों को खूब पसंद आया था। इसके साथ ही 'नागिन 3' में बेला बनकर भी सुरभि ने लोगों का खूब दिल जीता।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!