टीवी मसाला

Ishqbaaaz की एक्ट्रेस शुभा राजपूत कर रहीं सगाई, 'डोली अरमानों की' एक्टर विभव रॉय को कर रहीं डेट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 21, 2022, 05:42 PM IST

Shubha Rajput and Vibhav Roy engaged on december 25: टीवी कपल शुभा राजपूत और विभव रॉय की सगाई में अब चार ही दिन बाकी है, हालांकि उन्होंने अभी तक शादी के बारे में नहीं सोचा है। शुभा बताती हैं, 'हम देखेंगे कि चीजें कैसे चलती हैं और हमें अपने काम के शेड्यूल के हिसाब से इसे कैसे रखना है....।'

Image

Subha Rajput and Vibhav Roy

Shubha Rajput engagement on december 25: टीवी सीरियल इश्कबाज की प्रियंका के नाम से जानी जाने वालीं एक्ट्रेस शुभा राजपूत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि टीवी कपल शुभा राजपूत और विभव रॉय सगाई करने वाले है। 25 दिसंबर को शुभा राजपूत और विभव रॉय ने दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। शुभा और विभव साल 2019 में वेब सीरीज 'प्यार इश्क रेंट' की शूटिंग के दौरान मिले थे। दोनों इसी दौरान दोस्त बने और एक साल बाद ही डेटिंग शुरू कर दी।

टीवी अभिनेत्री का कहना है, 'विभव और मैं कुछ समय से डेटिंग कर रहे हैं और सगाई करने का फैसला किया है। विभव के ज्यादातर रिश्तेदार अमेरिका में बसे हुए हैं और यह उनके लिए छुट्टियों का मौसम है, हमने सोचा कि यह सही समय होगा। सभी शामिल हो सकेंगे। साथ ही यह एक शुभ तिथि है। यह एक करीबी समारोह होगा।'

टीवी कपल की सगाई में अब चार ही दिन बाकी है, हालांकि उन्होंने अभी तक शादी के बारे में नहीं सोचा है। शुभा बताती हैं, 'हम देखेंगे कि चीजें कैसे चलती हैं और हमें अपने काम के शेड्यूल के हिसाब से इसे कैसे रखना है। हमें परिवार और उनकी उपलब्धता के बारे में भी सोचना चाहिए। अभी के लिए हमने सगाई के साथ आगे बढ़ने के बारे में सोचा है। एक बार यह हो जाने के बाद, हम सभी एक साथ बैठेंगे और शादी के बारे में बात करेंगे।'

टीवी एक्ट्रेस फिलहाल सगाई के लिए अपने आउटफिट की शॉपिंग में बिजी हैं। एक्ट्रेस का कहना है, 'वैन्यू सहित हर चीज को बुक कर लिया गया है और सबका ध्यान रखा गया है। केवल एक चीज जो करने की जरूरत है वह है मेरी शॉपिंग...। पिछली बार जब मैं दिल्ली में थी तब मुझे वह ड्रेस नहीं मिली थी जो मेरे मन में थी। इसलिए आखिरी मिनट के बाद मैं किसी ऐसी चीज की तलाश करूंगी, जो मैंने कल्पना की है। विभव ने अपना पहनावा खुद डिजाइन किया है और मुझे उसके जैसा ही होना चाहिए। यह मेरे लिए एक काम होगा (मुस्कुराते हुए)। मैं उनके आउटफिट के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करूंगी।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो गुस्ताख दिल, डोली अरमानों की और फिल्म पद्मावत जैसे प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुके विभव को आखिरी बार कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान में देखा गया था। वह छह साल बाद मेरी सास भूत के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करेंगे है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article