टीवी मसाला

देवोलीना भट्टाचार्जी का हनीमून प्लान सुनकर उड़े लोगों के होश, कहा, 'हम ऐसी जगह की तलाश..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 01:43 PM IST

Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी शादी से सभी को चौंका दिया है। उन्होंने काफी समय तक अपने पति शाहनवाज शेख को सोशल मीडिया और लोगों से छिपा कर रखा और फिर शादी की फोटोज तेजी से वायरल होने लगीं, अब एक्ट्रेस का हनीमून प्लान सुनकर भी लोग चौंक गए हैं।

Image

Devoleena Bhattacharjee and her husband Shanawaz Shaikh

KEY HIGHLIGHTS
  • देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में बनी हैं।
  • देवोलीना ने अपने ट्रेनर शाहनवाज शेख के साथ शादी कर ली है
  • अब एक्ट्रेस ने अपनी हनीमून प्लान के बारे में लोगों को बताया है।

Devoleena Bhattacharjee Husband: टीवी एक्ट्रेस और गोपी बहू के नाम से मशहूर देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने शादी कर ली है। देवोलीना ने अपनी शादी से सभी को चौंका दिया है। देवोलीना की शादी एक आम शादी से काफी अलग रही है। उन्होंने काफी समय तक अपने पति शाहनवाज शेख को सोशल मीडिया और लोगों से छिपा कर रखा, जिसके बाद दोनों के शादी की फोटोज तेजी से वायरल होने लगीं। देवोलीना ने अपने ट्रेनर शाहनवाज शेख से ही शादी कर ली है। अब एक्ट्रेस का हनीमून प्लान सुनकर भी लोग चौंक गए हैं। हाल ही में अपने हनीमून के बारे में बात करते हुए देवोलीना ने सभी को चौंका दिया है। उन्होंने कहा है कि दोनों जल्द ही अपने फेवरेट डेस्टिनेशन पर जाने वाले हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस का हनीमून प्लान क्या है?

हनीमून पर अपने कुत्ते को साथ ले जाएंगी देवोलीना

अपने हमीमून के बारे में बात करते हुए देवोलीना ने कहा, 'हमारे दोस्त और घरवाले भी यही बात कर रहे हैं लेकिन हम अभी हनीमून पर नहीं जा रहे हैं। हालांकि नए साल के मौके पर हम एक हनीमून ट्रिप जरूर प्लान कर रहे हैं। मैं एक ऐसी जगह जाना चाहती हूं जहा अपने पेट डॉग एंजल को भी ले जा सकूं। हम फिलहाल ऐसी ही एक जगह की तलाश कर रहे हैं।' देवोलीना ने आगे कहा, 'वैसे भी मैं इस पूरे महीने बिजी ही हूं तो हनीमून को हमने थोड़ा डिले कर दिया है। उम्मीद है कि नए साल के मौके पर हम दोनों हनीमून पर जरूर जाएंगे।'

जिम ट्रेलर से हुआ प्यार

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देवोलीना की मुलाकात शाहनवाज शेख से अपने जिम में ही हुई थी, शाहनवाज उनके ट्रेनर थे। कुछ समय बाद दोनों को प्यार हो गया, जिसके साथ ही अब दोनों ने जिंदगी भर साथ रहने का फैसला किया और शादी कर ली। हालांकि दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करने की वजह से देवोलीना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article