टीवी मसाला

Badshah से सेपरेशन के बाद फिर प्यार करेंगी Isha Rikhi? बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट ने दिया साफ जवाब

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 11, 2026, 12:05 PM IST

Isha Rikhi on Badshah: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में नजर आ रहीं ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने बादशाह (Badshah) से अलगाव के बाद प्यार और रिश्तों पर खुलकर बात की है।

Image

एक्ट्रेस ईशा रिखी ने कही ये बात (Image Source: Isha Rikhi Instagram)

Isha Rikhi on Badshah: पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) इन दिनों टीवी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा ईशा रिखी की पर्सनल लाइफ भी खबरों में हैं। जब से ईशा रिखी ने बादशाह (Badshah) से अलग होने की बात कही तब से लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं। बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब ईशा ने खुद बताया है कि इस पूरे दौर का उन पर क्या असर पड़ा और वो अपनी जिंदगी को किस तरह देख रही हैं। तो चलिए जानते हैं ईशा रिखी ने क्या कहा जानते हैं।

क्या ईशा रिखी दोबारा प्यार करेंगी?

एक्ट्रेस ईशा रिखी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह ईशा रिखी का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। HT सिटी से बातचीत में एक्ट्रेस ने अपनी प्राइवेट लाइफ को सार्वजनिक करने की वजह से समाज से मिलने वाले जजमेंट पर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या आज भी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को उनके रिश्तों के आधार पर ज्यादा देखा जाता है, तो ईशा ने कहा, 'ये सच है, मुझे भी ऐसा ही लगता है। एक इंसान के तौर पर मैं देखती हूं कि लोग कहते हैं कि लड़कियों के लिए समय बदल रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई अपनी-अपनी लड़ाई लड़ रहा है। कुछ लोग उसके बारे में बात करते हैं और कुछ लोग बात नहीं कर पाते। कुछ लोग बहुत खुलकर अपनी बात रखते हैं और कुछ लोग सोशल मीडिया पर सब कुछ शेयर करते हैं। कोई गलत नहीं है। हर किसी को अपनी बात कहने और अपनी जिंदगी को अपने तरीके से संभालने का हक है। एक इंसान के तौर पर मैं हर किसी का सम्मान करती हूं। मैं सबसे पहले अपनी शांति को बचाना पसंद करूंगी, क्योंकि इससे ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है। इसलिए अगर किसी चीज की वजह से आपकी शांति भंग होती है, तो उसे साझा मत करो और खुद को ऐसी स्थिति में मत डालो, जिसे आप संभाल नहीं पाएंगे।'

मां को लेकर ईशा ने कही ये बात

ईशा की मां भी सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चल रही पूरी चर्चा में घसीटी गई थीं। उन्होंने कहा, 'मुझे दुख तो होता है, लेकिन साथ ही मैं उन्हें रोक नहीं सकती और न ही रोकना चाहती हूं। माता-पिता जानते हैं कि आपके लिए क्या सही है और क्या गलत, जो कई बार आपको खुद भी पता नहीं होता। इसलिए मैं वो जो भी करती हैं, उसमें उनका साथ देती हूं। ये अलग बात है कि बाद में मैं उन्हें डांट देती हूं कि ‘आपने ऐसा क्यों किया?’ लेकिन मुझे पता है कि वो सही थीं या हैं। ये मां का प्यार है। और एक बेटी के तौर पर उनके बारे में अपनी बात कहना मेरे लिए हमेशा ऐसा ही रहेगा।'

क्या दोबारा प्यार होगा?

हाल के दिनों में अपनी निजी जिंदगी में काफी कुछ झेल चुकीं ईशा से जब पूछा गया कि क्या वह दोबारा प्यार के लिए तैयार हैं, तो उनका जवाब तुरंत था, 'ना।' उन्होंने आगे कहा, 'वो दरवाजा बंद है और उस पर 100 या शायद हजार ताले लगे हैं, इसलिए कोई उसे नहीं खोल सकता। मैं ये नहीं कहूंगी कि मुझे प्यार पर विश्वास नहीं है। मैं प्यार में विश्वास करती हूं और उसकी इज्जत भी करती हूं, लेकिन मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। मैं खुद को ठीक करना चाहती हूं और दोबारा खुद से जुड़ना चाहती हूं। इसलिए रोमांटिक रिश्ते के लिए मैं तैयार नहीं हूं, लेकिन घर में दोस्ती के रिश्तों में मिलने वाले प्यार को मैं जरूर स्वीकार करना चाहूंगी।'

'बिग बॉस' को लेकर कही ये बात

बिग बॉस विवादों के लिए जाना जाता है। ऐसे में जब ईशा से पूछा गया कि शो में बादशाह के साथ उनके रिश्ते और अलगाव को लेकर सवाल पूछे गए तो वह उन्हें कैसे संभालेंगी, उन्होंने कहा, 'अभी मैं ऐसी स्थिति में हूं जहां मैं किसी खास परिस्थिति या रिश्ते के बारे में बात नहीं करना चाहती। मैं हर चीज से ज्यादा खुद यानी ईशा पर ध्यान दूंगी। मैं चाहती हूं कि लोग मुझ पर ध्यान दें, न कि किसी और चीज पर। इसलिए जहां तक मैं कर सकती हूं, तब तक मैं उन सवालों का जवाब नहीं देना चाहूंगी।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article