टीवी मसाला

Isha Malviya और Abhishek Kumar ने मन-मुटाव भूल प्यार को फिर दिया मौका? वीडियो वायरल होते ही एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Isha Malviya Breaks Silence On Viral Video With Abhishek Kumar: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार का एक वीडियो कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था, जिसमें दोनों एक कार में साथ नजर आए। इस बात को लेकर पैपराजियों ने ईशा से सवाल किया, जिसपर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- ईशा मालवीय इंस्टाग्राम

Isha Malviya Breaks Silence On Viral Video With Abhishek Kumar: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। लंबे वक्त बाद ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार को 'लाफ्टर शेफ्स 2' में साथ देखा गया, जहां दोनों ने मन-मुटाव भुलाकर एक-दूजे से अच्छे से मुलाकात की। वहीं बाद में ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें दोनों एक कार में साथ नजर आए। इस वीडियो के वायरल होते ही दोनों के फिर से साथ आने की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। वहीं अपने वायरल वीडियो को लेकर अब ईशा मालवीय ने चुप्पी तोड़ी है।

ईशा मालवीय (Isha Malviya) को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां पैपराजियों ने उनके सामने सवालों की झड़ी लगा दी। ईशा मालवीय कैमरे के सामने पोज दे ही रही थीं, तभी एक पैपराजी ने ईशा मालवीय से उनके और अभिषेक कुमार के वायरल वीडियो के बारे में सवाल कर दिया। इस सवाल से ईशा थोड़ा संकोच करने लगीं। हालांकि बाद में ईशा मालवीय ने वीडियो पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "देखा आप लोगों ने?" ईशा मालवीय से आगे सवाल किया गया कि क्या वह और अभिषेक कुमार रोमांटिकली फिर से साथ आ गए हैं?

पैपराजी की इस बात पर ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने कहा, "सब बता दूं मैं आपको, आप सब यहीं जान लो। नहीं भाई बस करो, हो गया अब।" बता दें कि ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार ने 'उडारियां' में साथ काम किया था। इसी सेट पर दोनों को एक-दूजे से प्यार भी हुआ। लेकिन कुछ महीने की डेटिंग के बाद वे अलग हो गए। ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार ने अपने रिश्ते को लेकर 'बिग बॉस 17' में भी बहुत कुछ कहा था। हालांकि बिग बॉस 17 के बाद वे एक-दूजे के साथ फिर नहीं दिखाई दिये थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article