टीवी मसाला

गिले-शिकवे भुलाकर एक साथ आए ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार, ऑनस्क्रीन फरमाएंगे रोमांस?

Abhishek Kumar & Isha Malviya: टीवी दुनिया के एक्स कपल अभिषेक कुमार एयर ईशा मालवीय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुमर्स हैं कि दोनों के बड़े प्रोजेक्ट के लिए एक साथ काम करेंगे। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए क्या सच में अभिषेक और ईशा साथ नजर आएंगे?

Image

Image Source: Instagram

Abhishek Kumar & Isha Malviya: एक समय पर ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार एक दूजे के प्यार में पागल थे। दोनों को कब ऑनस्क्रीन से ऑफस्क्रीन प्यार हो गया पता नहीं चला। ईशा और अभिषेक की मुलाकात सीरियल 'उडारियां' के सेट पर हुई थी। कुछ सालों के प्यार के बाद दोनों ने अपने रास्ते हमेशा हमेशा के लिए अलग कर लिए। अब खबर सामने आई है कि इस एक्स कपल को एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है। आखिर ये प्रोजेक्ट क्या है और क्या सच में ब्रेकअप के बाद ईशा और अभिषेक स्क्रीन शेयर करेंगे जानिए पूरा सच इस रिपोर्ट में।

टीवी गलियारों से उड़ती उड़ती खबर सामने आई कि ड्रीमियाता ड्रामा प्रोडक्शन ने अपकमिंग सीरीज के लिए ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को ऑफर किया। खबरें उड़ने लगी ये एक्स कपल ऑनस्क्रीन रोमांस कर सकते हैं। हालांकि ये सब खबरें झूठ निकलीं। ये बात सच है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं लेकिन ड्रीमियाता ड्रामा प्रोडक्शन के लिए नहीं। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी रिलीज कर दी जाएगी। बता दें हाल ही में अभिषेक और ईशा का आमना सामना शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) में हुआ।

कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर चेफ 2' में ईशा ने अपने दोनों एक्स बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल और अभिषेक कुमार संग डांस भी किया। शो के दौरान अन्य टीवी सेलेब्स ने समर्थ और अभिषेक की टांग भी खींची। ईशा इन दिनों कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही है जो काफी हिट भी हुए। गाना 'शेकी' ब्लॉकबस्टर हिट रहा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article