टीवी मसाला

The Kapil Sharma Show में वापसी करेंगे सुनील ग्रोवर! कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने दिया जवाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 17, 2023, 08:09 PM IST

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो में कृष्णा अभिषेक की वापसी हो गई है। कृष्णा के आने के बाद फैंस को उम्मीद दी थी शो पर सुनील ग्रोवर भी वापस आ सकते हैं। अब इस मामले में कृष्णा अभिषेक ने जवाब दिया है। एक्टर ने कहा कि जब हम सब सेट पर होंगे तो खूब सारा धमाल मचेगा।

Image

krushna abhishek and sunil grover (credit pic: instagram)

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो आए दिन सुर्खियों में रहता है। शो में कुछ समय पहले ही कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने वापसी की है। कृष्णा की वापसी से फैंस बेहद खुश है। कृष्णा सपना के किरदार में फैंस को फिर से खूब एंटरटने कर रहे हैं। कृष्णा की वापसी के बाद से फैंस सुनील ग्रोवर की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सुनील द कपिल शर्मा शो में वापसी करने वाले हैं। अब इस खबर पर कृष्णा अभिषेक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। कृष्णाी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर को लेकर बात की। एक्टर ने कहा, क्यों नहीं सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो में वापसी कर सकते हैं?

कृष्णा ने कहा, क्यों नहीं, ये उन पर निर्भर करता है। वो शानदार परफॉर्मर हैं। मैं सुनील का बहुत बड़ा फैन हूं। उन्हें एक बार फिर स्टेज पर सबके साथ परफॉर्म करते देखना हम सब के लिए अच्छा अनुभव होगा। मुझे उम्मीद है कि एक दिन जरूर ऐसा होगा। मुझे पूरी उम्मीद है।

क्या कपिल के शो में वापसी करेंगे सुनील

कपिल और सुनील के बीच में फ्लाइट में झगड़ा हुआ था। नशे की हालत में कपिल ने सुनील के साथ बदतमीज की थी। मुंबई पहुंचने के बाद सुनील ने द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था। उसके बाद से दोनों की राहे अलग हो गई। सुनील ने कहा था कि एक परफॉर्मर के रूप में अच्छा काम कर रहा हूं। मैं अभी नई चीजें एक्सप्लोर कर रहा हूं। मैं अच्छा काम कर रहा हूं। मैं अपने काम से बहुत खुश हूं। लोग मेरे काम को पसंद कर रहे हैं। मेरा अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है।

सुनील ग्रोवर इन दिनों फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं। एक्टर हाल ही में united kaccha में नजर आए थे। उनकी इस वेब सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article