टीवी मसाला

कीकू शारदा ने छोड़ दिया कपिल शर्मा का कॉमेडी शो, अब यहां दिखाएंगे अपना टैलेंट?

Kiku Sharda's Quit Kapil Sharma's Show: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा (Kiku Sharda) ने अब कपिल शर्मा के कॉमेडी शो को बीच में ही छोड़ दिया है। कीकू शारदा को अब नई रिएलिटी सीरीज "राइज एंड फॉल" में अपने हुनर को दिखाते हुए देखा जाएगा।

Image

Image Soruce: IMDb

Kiku Sharda's Quit Kapil Sharma's Show: बॉलीवुड एक्टर और मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा (Kiku Sharda) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सुनने में आ रहा है कि अभिनेता ने कपिल शर्मा के फेमस शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। अभिनेता अब अपने कॉमेडी करियर को फुलस्टॉप लगाकर नई जगह टैलेंट दिखाते नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर कीकू शारदा ने किस सीरियल के लिए कपिल शर्मा के कॉमेडी शो को छोड़ा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कीकू शारदा ने अब नई रिएलिटी सीरीज "राइज एंड फॉल" के लिए हाथ मिलाया है। इस शो में अब ड्रामा, रणनीति और कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। "राइज एंड फॉल" की इसी हफ्ते के बुधवार से शुरू हो गई है। कीकू शारदा ने "राइज एंड फॉल" के लिए अब नेटफ्लिक्स पर आ रहे कपिल शर्मा के शो को बीच में ही छोड़ दिया है। दिलचस्प बात यह है कि "राइज एंड फॉल" अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा। यह सीरियल नेटफ्लिक्स के लिए भी एक बड़ा कम्पटीशन साबित हो सकता है।

बताया जा रहा है कि शार्क टैंक इंडिया स्टार अशनीर ग्रोवर न सिर्फ 'राइज एंड फॉल' के होस्ट हैं बल्कि वो इस शो में निर्णय भी लेते दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि अश्नीर ने खुद ही इस सीरियल के लिए कंटेस्टेंट्स को चुना है। अब इस नए शो में कीकू शारदा को अपना टैलेंट दिखाते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। बताया जा रहा है कि "राइज एंड फॉल" अब 6 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article