टीवी मसाला

Ceasefire: युद्ध-विराम पर मुनव्वर फारूकी ने दिया रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर पाकिस्तान के लिए कही ये बात

Munawar Faruqui Reaction On India-Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान ने बढ़ते तनाव के बीच सीजफायर पर सहमति जाहिर की है। इस बात की जानकारी विदेश मिस्त्री ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दी। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी रिएक्शन दिया है। वहीं अब मुनव्वर फारूकी का इसपर रिएक्शन सामने आया है।

Image

मुनव्वर फारूकी ने सीजफायर पर दिया ये रिएक्शन

Munawar Faruqui Reaction On India-Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान की ओर से बढ़ते तनाव के बीच संघर्षविराम पर सहमति जाहिर की गई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने प्रेस ब्रीफ में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए हैं और ये सीजफायर पांच बजे से लागू हो गया है। विदेश सचिव के मुताबिक, दोनों देश गोलीबारी रोकने पर सहमत हो गए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्षविराम का बॉलीवुड सितारों ने भी खुलकर स्वागत किया। वहीं अब इस मामले पर टीवी के कई स्टार्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने सीजफायर को लेकर रिएक्शन दिया है।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा हुआ था कि भारत ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर की पुष्टि की है। इसे साझा करते हुए मुनव्वर फारूकी ने कैप्शन में लिखा, "उम्मीद करता हूं कि इस बार ये लोग सीमा को पार न करें।" मुनव्वर फारूकी ने अपनी पोस्ट के जरिए पाकिस्तान को चेतावनी देने की कोशिश की। बता दें कि मुनव्वर फारूकी के अलावा हिना खान और देवोलीना भट्टाचार्जी जैसे स्टार्स ने भी संघर्षविराम का स्वागत किया है।

munawar faruqui (16)

munawar faruqui (16)

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के अलावा 'बिग बॉस 14' फेम राहुल वैद्य ने भी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, "हमारे सेनाबलों को हमारा पूरा समर्थन है। आपका बलिदान भूला नहीं जाएगा। जय हिंद।" राहुल वैद्य ने इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप की भी फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, "राजा, सबसे बड़ा डॉन। रातों-रात जंग खत्म।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article