टीवी मसाला

पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद रिंकू सिंह ने एल्विश यादव को मिलाया वीडियो कॉल, कहा- 'आज आ जाता मैच...'

Elvish Yadav New Post: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की। भारत की जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है। बॉलीवुड और टीवी के स्टार्स भी 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

pic credit- instagram

Elvish Yadav New Post: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की। भारत की जीत में ईशान किशन ने इतिहास रचा और 77 रन की पारी खेली। इस मैच में ईशान किशन ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की और पाकिस्तान को पानी पिला पिया। भारत की जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है। बॉलीवुड और टीवी के स्टार्स भी 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर सभी लोग खुश हो गए हैं।

एल्विश यादव ने रिंकू सिंह से कही ये बात

बिग बॉस ओटीटी 2 फेम एल्विश यादव भारत की 61 रन की शानदार जीत पर खुशी से झूम उठे हैं। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को हराने के बाद एल्विश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे क्रिकेटर रिंकू सिंह से वीडियो कॉल पर बात करते दिख रहे हैं और उन्हें जीत की बधाई दे रहे हैं।रिंकू ने मजाक में कहा, 'आज आ जाता मैच देखने यार! तो एल्विश ने जवाब दिया, 'मैं तो घर पर ही था आज गुड़गांव में' एल्विश ने रिंकू की तारीफ की और कहा, 'तुम बहुत अच्छा खेलते हो, ऊपर आया करो भाई। उन्होंने मैच को टगड़ा बताया और टीम को बड़ी जीत की शुभकामनाएं दीं। इस जीत से टीम इंडिया सुपर 8 में जगह बना चुकी है।

elvish yadav instagram video

pic credit- elvish yadav instagram

इस शो को होस्ट कर रहे हैं एल्विश यादव

बताते चलें कि भारत-पाकिस्तान का यह पहला मैच था, जो रविवार को श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। मैच शाम 7 बजे शुरू हुआ और जियो हॉटस्टार व स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव दिखाया गया।एल्विश यादव अभी एंगेज्ड 2 नाम का डेटिंग रियलिटी शो होस्ट कर रहे हैं, जिसमें जिया शंकर उनके साथ हैं। शो वैलेंटाइन डे से शुरू हुआ और रोज रात 8 बजे जियो हॉटस्टार पर नए एपिसोड आते हैं। एल्विश 2023 में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर भी रहे थे। एल्विश यादव की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इस मामले में वो बॉलीवुड के तमाम स्टार्स को टक्कर देते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article