टीवी मसाला

इमली फेम करण वोहर बनने वाले हैं जुड़वा बच्चों के पिता, एक्टर ने शेयर किया बेबी शॉवर का वीडियो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 26, 2023, 05:01 PM IST

इमली फेम करण वोहरा जल्द पिता बनने वाले हैं। एक्टर ने अपने फैंस के साथ हाल ही में ये गुडन्यूज शेयर की है। करण ने अपनी पत्नी बेला के बेबी शॉवर से पहले का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्टर ने आने वाले नन्हे मेहमान के लिए घर को सजाया है।

Image

karan vohra with wife (credit pic: instagram)

एक्टर करण वोहरा (Karan Vohra) टीवी के चहेते एक्टर्स में से एक हैं। करण इन दिनों इमली (Imlie) में अथर्व राणा का लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। करण की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अथर्व के रोल में फैंस करण को बेहद पसंद करते हैं। उनकी दमदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक्टर ने लेडीलव बैला हंडा से साल 2012 में शादी की थी। कपल जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है। फैंस एक्टर को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है।

करण अपनी पत्नी बेला के साथ पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। कपल जून में जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बन जाएंगे। करण ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पत्नी के बेबी शॉवर का वीडियो शेयर किया है। एक्टर ने अपने दिल्ली वाले घर के झलक दिखाई है। करण की पत्नी दिल्ली में उनके पेरेंट्स के साथ रहती हैं और करण शो की शूटिंग के लिए मुंबई में रहते हैं। एक्टर के वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर रहे हैं।

करण वोहरा बनने वाले हैं पिता

करण की को स्टार मेघा चक्रवर्ती ने कमेंट करते हुए वीडियो पर क्यूट लिखा है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो करण इमली से पहले जिंदगी की महक, कृष्णा चली लंदन, पिंजरा खूबसूरती का समेत कई शो में नजर आ चुके हैं।

स्टार प्लस के पॉपुलर शो इमली में करण वोहरा, मेघा चक्रवर्ती और सीरत कपूर लीड रोल प्ले कर रहे हैं। शो की कहानी दो बहन इमली और चीनी के बारे में है। शो की कहानी तीनों किरदार के ईर्दगिर्द घूमती है। शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। फैंस इस शो में आने वाले अपकमिंग ट्विस्ट और टर्न्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article