टीवी मसाला

'इमली' एक्टर Karan Vohra के साथ शूटिंग के बीच हुआ दर्दनाक हादसा, आग में झुलसते-झुलसते बचे एक्टर

Karan Vohra Faces Accident On Naam Namak Nishaan Set: टीवी के मशहूर एक्टर करण वोहरा ने अपनी एक्टिंग से हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन हाल ही में उनके साथ 'नाम नमक निशान' के सेट पर हादसा हो गया। करण वोहरा हादसे के दौरान आग में झुलसने से बाल-बाल बचे हैं।

Image

करण वोहरा के साथ हुआ हादसा

Karan Vohra Faces Accident On Naam Namak Nishaan Set: टीवी के मशहूर एक्टर करण वोहरा आखिरी बार 'मैं हूं साथ तेरे' में नजर आए। उन्होंने इस सीरियल में एक्ट्रेस उल्का गुप्ता के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। हालांकि टीआरपी में ज्यादा भाव न मिलने के कारण 'मैं हूं साथ तेरे' को मेकर्स ने बंद करने का फैसला किया। वहीं इन दिनों करण वोहरा "नाम नमक निशान' की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि इसकी शूटिंग के दौरान करण वोहरा के साथ हादसा हो गया। वो आग में झुलसते-झुलसते बचे हैं। करण वोहरा (Karan Vohra) का इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करण वोहरा (Karan Vohra) ने 'नाम नमक निशान' से जुड़ा वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें वह एक ओवन को खोलते नजर आए। लेकिन जैसे ही करण वोहरा ओवन का ढक्कन उठाते हैं, उससे आग की लपटें निकलती हैं जो उनके चेहरे पर जाकर लगती हैं। लेकिन तभी करण वोहरा पीछे हो जाते हैं और एक्टर वरुण सूद उनके पास भागकर आते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण वोहरा ने लिखा, "बस बच गया। वरुण केवल तुम्हीं इस दर्दनाक घटना के गवाह हो।"

करण वोहरा (Karan Vohra) का ये वीडियो देख फैंस भी हैरान नजर आए। वहीं उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए मेघा चक्रवर्ती ने लिखा, "हे भगवान, उम्मीद करती हूं कि तुम ठीक होगे।" वहीं वरुण सूद ने करण वोहरा के वीडियो पर कमेंट किया, "ये बहुत ही डरावना था। लेकिन तुम चैंपियन की तरह इससे निपटे हो।" एक्ट्रेस सीरत कपूर ने लिखा, "भगवान का शुक्र है कि आप ठीक हो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article