Ulka Gupta Karan Vohra Show Main Hoon Saath Tere Going Off Air: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस उल्का गुप्ता ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। उल्का गुप्ता ने बचपन में ही टीवी की दुनिया में कदम रख दिया था और तब से आज तक उल्का ने अपनी एक्टिंग से कभी किसी को निराश नहीं किया। इन दिनों एक्ट्रेस जीटीवी के चर्चित शो 'मैं हूं साथ तेरे' (Main Hoon Saath Tere) में नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने करण वोहरा संग मुख्य भूमिका अदा की है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि दमदार ट्रैक के बाद भी उल्का गुप्ता (Ulka Gupta) और करण वोहरा का ये शो बंद होने की कगार पर आ गया है।
टेली टॉक/टाइम्स नाउ के मुताबिक उल्का गुप्ता (Ulka Gupta) और करण वोहरा के 'मैं हूं साथ तेरे' (Main Hoon Saath Tere) की कहानी काफी दिलचस्प थी, लेकिन मेकर्स ने इसपर ताला लगाने का फैसला किया है। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसे कई कारणों से बंद किया जा रहा है। लेकिन सबसे मुख्य वजह इसकी टीआरपी है, जो कि दमदार ट्रैक के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मेकर्स का कहना है कि अच्छी स्टोरीलाइन और कास्ट के बाद भी टीआरपी रेटिंग उस स्तर पर नहीं पहुंच रही है, जहां इसे होना चाहिए था।
'मैं हूं साथ तेरे' (Main Hoon Saath Tere) से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में आगे कहा कि मेकर्स का मानना है कि सीरियल को जरूरत से ज्यादा खींचने से बेहतर है कि इसे बंद कर दिया जाए, जिससे दर्शक इसके क्वालिटी कंटेंट को याद रखें। इन सबसे इतर माना जा रहा है कि उल्का गुप्ता (Ulka Gupta) नए प्रोजेक्ट के साथ जल्द ही वापसी करेंगी।
