टीवी मसाला

रिलीज से पहले ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टकराए 'अनुपमा' के फैंस, हितेन तेजवानी बोले- अब हम आ रहे हैं तो...

Hitesn Tejwani On Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi And Anupamaa Fans War: टीवी पर जल्द ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन की एंट्री होने वाली है। लेकिन शो के रिलीज से पहले ही उसके और 'अनुपमा' फैंस के बीच सोशल मीडिया वॉर छिड़ गई है, जिसपर हितेन तेजवानी ने रिएक्शन दिया है।

Image

फोटो सोर्स- हितेन तेजवानी इंस्टाग्राम/जियो हॉटस्टार

Hitesn Tejwani On Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi And Anupamaa Fans War: टीवी पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अपने टाइम का सबसे हिट शो रहा, जिसकी चर्चा विदेशों तक हुई। साल 2008 में ही ये शो बंद हो गया था, लेकिन आज भी लोग इसे चाव से देखना पसंद करते हैं। खास बात तो यह है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अपने दूसरे सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो की रिलीज डेट जहां 29 जुलाई है तो वहीं इसकी नई स्टार कास्ट से भी पर्दा उठ चुका है। लेकिन इसकी रिलीज से पहले ही दर्शक दो गुटों में बंट चुके हैं, जिनमें से एक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) को सपोर्ट कर रहा है तो दूसरा 'अनुपमा' के समर्थन में है। यहां तक कि दोनों पक्षों में इस बात पर भी बहस हो रही है कि टीआरपी में अब कौन आगे निकलेगा। फैंस के बीच छिड़ी इस जंग को लेकर हितेन तेजवानी ने रिएक्शन दिया है।

हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) से 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'अनुपमा' के फैंस के बीच छिड़ी इस जंग पर सवाल किया गया। ऐसे में उन्होंने टेली मसाला से कहा, "अब हम आ रहे हैं, हमें आने तो दीजिए। फिर बाद में आप लोग ही तय करेंगे कि कौन क्या है? हम कौन होते हैं कुछ बोलने वाले। जो चीज अच्छी है, अच्छी है। जो चीज नहीं है, आप मालिक हो, आपको पता है, सबको पता है। फैंस हैं, सब वही तय करते हैं, उन्हें जो चीज पसंद आती है, वो क्यों पसंद आती है, नहीं आती तो वो तुरंत बता देते हैं। आज कल के दर्शक इस मामले में साफ हैं।"

हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) ने इशारों-इशारों में 'अनुपमा' के दर्शकों को भी जवाब देने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "हम लोग किसी को नीचा दिखाने या कुछ नीचे करने नहीं आ रहे हैं। एक पुरानी याद है। मैं यकीन से कह सकता हूं कि मेकर्स भी चाहते थे, एकता मैम भी कि कुछ लाएं और आज के वक्त की बातें कर पाएं।" बता दें कि सीजन 2 में हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, शक्ति आनंद, स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय जैसे कई पुराने कलाकार भी नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article