Hindustani Bhau Moves To Bombay High Court Against Farah Khan: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में बतौर जज नजर आ रही हैं। फराह खान को उनके अंदाज के लिए खूब जाना जाता है। वहीं 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में भी वह अपने तरीके से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। लेकिन कुछ वक्त पहले होली स्पेशल एपिसोड में फराह खान ने होली को 'छपरियों का पसंदीदा त्यौहार' बता दिया था। इस मामले को लेकर फराह खान जमकर ट्रोल हुईं, साथ ही तेजिंदर पाल सिंह बग्गा सहित कई नामी सितारों ने फराह खान (Farah Khan) के खिलाफ एक्शन की भी मांग की। वहीं अब 'बिग बॉस 13' फेम हिंदुस्तानी भाउ (Hindustani Bhau) ने भी फराह खान के खिलाफ एफआईआर की मांग की है, साथ ही वह मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट भी पहुंचे हैं।
फराह खान (Farah Khan) के खिलाफ हिंदुस्तानी भाउ (Hindustani Bhau) ने याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि 'ओम शांति ओम' डायरेक्टर ने हिंदू त्यौहार होली के खिलाफ 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के एक एपिसोड में अभद्र टिप्पणी की थी। हिंदुस्तानी भाउ के मुताबिक, उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने फराह खान के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। याचिका में हिंदुस्तानी भाउ का कहना है कि फराह खान ने 20 फरवरी के एपिसोड में होली को 'छपरियों का पसंदीदा त्यौहार' बताया था। जबकि छपरी शब्द का अर्थ नरारात्मक है, जिसमें संस्कृति और स्टेटस की कमी जैसी चीजें शामिल हैं।
हिंदुस्तानी भाउ (Hindustani Bhau) का कहना है कि फराह खान (Farah Khan) ने सार्वजनिक तौर पर होली को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेंस पहुंची है और इससे सांप्रदायिक मसले भड़क सकते हैं। बता दें कि हिंदुस्तानी भाउ ने 21 फरवरी को खार पुलिस थाने में एफआईआर के लिए याचिका दाखिल की थी। इसके साथ ही उन्होंने डिप्टी कमिश्नर और एडिश्नल कमिश्नर ऑफ पुलिस से भी बात की थी। लेकिन इसके बाद भी फराह खान के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया, साथ ही एफआईआर भी फाइल नहीं हुई।
