टीवी मसाला

'हम साथ में रहते हैं'- बॉयफ्रेंड का हाथ थामकर बोलीं हिना खान तो लोगों ने दिया ताना, बोले- इसे नाजायज रिश्ता कहते हैं

Hina Khan Trolls For Live In Relationship With Boyfriend Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह और रॉकी जायसवाल साथ में रहते हैं। इस बात के लिए हिना ट्रोल हो गईं।

Image

हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का हाथ थामे आईं नजर

Hina Khan Trolls For Live In Relationship With Boyfriend Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में खूब पहचान बनाई है। हिना खान ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर लोगों के बीच मिसाल पेश की है। हिना खान की वेब सीरीज 'गृह लक्ष्मी' हाल ही में एपिक ऑन पर रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने चंकी पांडे, राहुल देव और दिव्येंदु भट्टाचार्जी संग मुख्य भूमिका अदा की है। लेकिन इन सबसे इतर हिना खान (Hina Khan) हाल ही में अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस वीडियो के लिए हिना खान को लोगों ने ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

बीती रात हिना खान (Hina Khan) को एक रेस्त्रां के बाहर स्पॉट किया गया था। वहां हिना खान के साथ-साथ उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी नजर आए, जिनका एक्ट्रेस ने हाथ थामा हुआ था। हिना खान ने इस दौरान पैपराजियों से भी बातचीत की। हिना खान ने अपने और रॉकी जायसवाल के बारे में बताया कि हम साथ में रहते हैं। दरअसल, हिना खान और रॉकी जायसवाल को पैपराजी बार-बार कह रहे थे कि आप साथ में आ जाएं। इसपर हिना खान ने कहा, "हम साथ में ही रहते हैं, बस बाहर नहीं आते।"

लेकिन हिना खान (Hina Khan) को इस बात के लिए लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने हिना खान के वीडियो पर कमेंट कर लिखा, "इसको नाजायज रिश्ता बोलते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "शादी करने में क्या दिक्कत है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अल्लाह हिदायत दे इन लोगों को।" बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर की तकलीफ में रॉकी जायसवाल ने हिना खान का खूब साथ दिया था। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें रॉकी जायसवाल हिना खान को सहारा देते दिखाई दिये।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article