टीवी मसाला

Hina Khan-Rocky Jaiswal Wedding: ब्रेस्ट कैंसर ठीक होते ही हिना खान ने की रॉकी जायसवाल से शादी, श्रद्धा आर्या से लेकर इन स्टार्स ने दी बधाई

Hina Khan-Rocky Jaiswal Wedding Fans Reaction: हिना खान( Hina Khan) ने एक ड्रीमी शादी करते हुए फैंस का दिल खुश कर लिया। एक्ट्रेस जैसे ही ब्रेस्ट कैंसर से ठिक हुई उन्होंने तुरंत शादी कर ली और चोरी-छिपे हुई इस शादी का शानदार ऐलान हुआ। आइए बताते हैं लोग क्या कह रहे हैं।

Image

Hina Khan-Rocky Jaiswal Wedding

Hina Khan-Rocky Jaiswal Wedding Fans Reaction: टीवी अभिनेत्री हिना खान ( Hina Khan) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ( Rocky Jaiswal) से शादी कर ली है। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे स्टार्स ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया। अचानक से हिना खान ने ये खबर देकर फैंस को हैरान कर दिया। हिना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की खूबसूरत फोटो शेयर की है जिसे देखकर लोगों की आँखों पर यकीन नहीं हो रहा। हर कोई उनकी शादी की फोटो देखकर आँखों पर विश्वास नहीं कर पा रहा है। इन तस्वीरों पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस ने हिना खान की पोस्ट को कॉमेंट से भर दिया है। आइए बताते हैं लोग क्या कह रहे हैं।

हिना खान( Hina Khan) ने एक ड्रीमी शादी करते हुए फैंस का दिल खुश कर लिया। एक्ट्रेस जैसे ही ब्रेस्ट कैंसर से ठिक हुई उन्होंने तुरंत शादी कर ली और चोरी-छिपे हुई इस शादी का शानदार ऐलान हुआ। लोग हिना खान की पोस्ट पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा आपके साथ-साथ हमारा सपना भी पूरा हुआ। हिना खान के चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। हिना खान के पेस्टल लुक की लुक जमकर तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री नेहा सरूपा ने एक्ट्रेस को बधाई दी है।

अभिनेत्री श्रद्धा आर्या( Shraddha Arya) , रीम शेख, हेली शाह , शिल्पा शिरोड़कर, ऋद्धिमा पंडित और अन्य स्टार्स ने बधाई भरे संदेश अभिनेत्री को दिए हैं। लोग दोनों को लंबे जीवन और खुशहाल जिंदगी की बधाई दे रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article