Rocky Jaiswal Reaction On Praise He Is Getting For Taking Care Of Hina Khan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान तो स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। लेकिन इस गंभीर बीमारी के आगे भी हिना खान ने अपना जज्बा फीका नहीं पड़ने दिया। उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को हराने के लिए पूरी जी-जान लगा दी। कैंसर से जंग लड़ने में रॉकी जैसवाल ने भी हिना खान (Hina Khan) का खूब सपोर्ट किया। यहां तक कि एक्ट्रेस का साथ देने के लिए रॉकी जैसवाल ने खुद के भी बाल काट दिये थे। रॉकी के इस अंदाज को देख लोगों ने उनकी खूब तारीफें कीं। यहां तक कि फराह खान ने भी रॉकी जैसवाल की सराहना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं अब इस मामले पर खुद रॉकी जैसवाल ने रिएक्शन दिया है।
हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जैसवाल कुछ दिनों पहले 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का हिस्सा बने थे, जहां कंटेस्टेंट्स और जजेस ने दोनों पर खूब प्यार लुटाया था। शो में फराह खान ने हिना खान का ख्याल रखने के लिए रॉकी जैसवाल की तारीफ की थी। इस सिलसिले में बात करते हुए हिना खान ने पिंकविला से कहा, "रॉकी ने फराह को जवाब दिया कि मुझे नहीं समझ में आता कि मैंने ऐसा क्या खास कर दिया है। क्या ये चीजें पार्टनर को नहीं करनी चाहिए? तो फराह ने रॉकी से कहा कि आज कल के टाइम में लोग अपने पार्टनर के लिए ऐसा कुछ नहीं करते हैं।"
हिना खान (Hina Khan) ने इंटरव्यू में जाहिर किया कि उन्हें रॉकी जैसवाल जैसा पार्टनर पाकर बेहद खुशी होती है, क्योंकि वो अच्छे या बुरे सभी दिनों में एक्ट्रेस का साथ देते हैं। हिना खान ने रॉकी के बारे में बात करते हुए कहा कि हर एक लड़की अपनी जिंदगी में रॉकी जैसे पार्टनर के लायक है। बता दें कि हिना खान और रॉकी जैसवाल की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी।
