टीवी मसाला

Hina Khan अपने पिता के बर्थडे पर हुईं भावुक, नम आंखों से पापा को याद कर बोलीं- बस एक बार गले लग जाते...

Hina Khan Remembers Her Father On His Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने अंदाज से सबका खूब दिल जीता है। हिना खान के पिता ने साल 2021 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं बीते दिन एक्ट्रेस ने उनके जन्मदिन पर भावुक होते हुए पिता को याद किया।

Image

हिना खान ने पिता को किया याद

Hina Khan Remembers Her Father On His Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। हिना खान को दर्शक आज भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा के तौर पर याद करते हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने कुछ वक्त पहले किया था। हालांकि हिना खान (Hina Khan) ने अपना ईलाज शुरू करा दिया है और कीमोथेरैपी के कारण एक्ट्रेस ने अपना सिर तक मुंडवा दिया। हिना खान पर साल 2021 में भी मुसीबत आई थी, जब उनके पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं बीते दिन पिता के जन्मदिन पर हिना खान ने उन्हें याद किया।

हिना खान (Hina Khan) के पिता असलम खान का बीते दिन जन्मदिन था। इस दिन पर पिता को याद कर हिना खान भावुक हो गईं। उन्होंने पिता से जुड़ा एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया। हिना खान का कैप्शन देख कहा जा सकता है कि उन्हें इस वक्त अपने पिता की कमी काफी ज्यादा खल रही है। हिना खान ने नम आंखों के साथ पिता को याद कर लिखा, "8 अगस्त, जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां पापा। केवल एक बाल गले लगना है पापा, बस एक बार।" बता दें कि ऐसा कोई भी मौका नहीं होता है जब हिना खान अपने पिता को याद नहीं करती हैं।

Hina Khan remembers her late father on his birth anniversary

Hina Khan remembers her late father on his birth anniversary (Credit-Instagram)

हिना खान (Hina Khan) ने खुद को 'डैडी की सबसे स्ट्रॉन्ग बेटी' का भी टैग दिया है। पिता के जाने के बाद हिना ने न केवल अपने घर की जिम्मेदारी उठाई, बल्कि अपनी मम्मी का भी खूब ख्याल रखा। हिना खान ने बताया था कि कई बार वह अपने पिता के फोन से मम्मी के मैसेज का रिप्लाई करती थीं, जिससे वह अपनी मां की तकलीफ कम कर सकें।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article