टीवी मसाला

Rocky Jaiswal संग ब्रेकअप की खबरों पर Hina Khan ने दिया रिएक्शन, बोलीं 'सभी मुझे फोन पर फोन...'

Hina Khan on breakup rumours With Rocky: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हिना खान को लेकर कुछ दिनों पहले अफवाह सामने आई थी कि उनका बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान हिना खान ने रॉकी के साथ ब्रेकअप की अफवाहों पर खुलकर बात की।

Image

Hina Khan and Rocky Jaiswal

Hina Khan on breakup rumours With Rocky: कुछ दिनों पहले टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में हिना खान ने विश्वासघात और क्षमा जैसे शब्द इस्तेमाल किए थे। उनके इस पोस्ट को देखने के बाद चारोंओर से खबरें आने लगी कि हिना खान और रॉकी जायसवाल का ब्रेकअप हो गया है। इन अफवाहों के कई दिनों के बाद हिना खान ने अब जाकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान हिना खान ने कहा कि जो भी पोस्ट मैंने किया था, उसका मेरे रिश्ते से कोई लेना-देना नहीं था। अदाकारा ने कहा कि वो और रॉकी इससे परेशान नहीं थे। हालांकि बहुत सारे दोस्तों ने चिंता दिखानी शुरू कर दी थी। हिना खान के बताया कि इस तरह की खबरें पढ़ने के बाद उनके कई दोस्तों ने मैसेज पर मैसेज और फोन करने शुरू कर दिए थे। करिश्मा तन्ना ने भी हिना खान से पूछा था कि सब कुछ ठीक है ना? ये क्या हो रहा है? हिना खान ने करिश्मा तन्ना को जवाब देते हुए कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है ये मैसेज प्रमोशनल स्टोरी को लेकर था।

वर्कफ्रंट की बात करें हिना खान जल्द ही एक मर्डर मिस्ट्री 'षडयंत्र' में अभिनय करती नजर आएंगी। इस फिल्म में हिना खान के अलावा चंदन रॉय सान्याल और कुणाल रॉय कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह थिएटर में उनकी शुरुआत होगी। फिल्म की कहानी एक मैरिड कपल रोहन तिवारी और नताशा मल्होत्रा तिवारी के बारे में होगी। हिना खान को इस फिल्म में देखने के लंबे समय से दर्शक इंतजार कर रहे हैं। यह मर्डर मिस्ट्री 18 दिसंबर को टाटा प्ले थिएटर में ऑन-एयर होने के लिए तैयार है। यह Zee5 पर भी उपलब्ध होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article