टीवी मसाला

Hina Khan असल में आइडियल पत्नी बनने में भी हुईं नाकाम, पोल खोलते हुए बोले रॉकी जायसवाल- एडजस्ट करना पड़ता है

Hina Khan Is Not Ideal Wife For Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने छोटे पर्दे पर संस्कारी बहू और पत्नी का किरदार बखूबी अदा किया है। लेकिन उनके पति रॉकी जायसवाल ने बताया कि असल जिंदगी में वह एक आइडियल पत्नी बिल्कुल भी नहीं हैं। रॉकी का कहना है कि उन्हें एडजस्ट करना पड़ता है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Hina Khan Is Not Ideal Wife For Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर लाखों लोगों का दिल जीता था। शो में न केवल आदर्श बेटी थीं, बल्कि आदर्श बहू, पत्नी और मां भी बनी थीं। हिना खान के इस रोल ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। लेकिन उनकी सासू मां ने 'पति पत्नी और पंगा' में बताया कि वह असल जिंदगी में संस्कारी बहू बिल्कुल भी नहीं हैं। बल्कि वह अपनी सास को नखरे दिखाने से जरा भी पीछे नहीं हटतीं। वहीं अब उनके पति रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) ने भी उनकी पोल खोली है कि हिना खान (Hina Khan) आइडियल पत्नी बिल्कुल भी नहीं हैं। रॉकी जायसवाल ने ये तक कह दिया कि उन्हें एक्ट्रेस के साथ एडजस्ट करना पड़ता है।

रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) ने 'पति पत्नी और पंगा' में अपनी और हिना खान (Hina Khan) शादीशुदा जिंदगी से पर्दा उठाया। दरअसल, शो में ट्रुथ एंड लाई टेस्ट हुआ था, जिसमें हिना खान और रॉकी जायसवाल दोनों से ही सवाल पूछे गए। मुनव्वर फारूकी ने रॉकी से सवाल किया कि हिना खान ऑनस्क्रीन जितनी आइडियल पत्नी रही हैं, उतनी असल जिंदगी में भी हैं या नहीं? इसपर हिना खान ने कहा कि ये क्या जवाब देगा, मैं ही बोल रही हूं। लेकिन रॉकी जायसवाल ने बीच में ही टोकते हुए कहा कि मैं बोल लूं थोड़ा।

रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) ने हिना खान (Hina Khan) के सिलसिले में जवाब देते हुए कहा, "सारी पत्नियों को अगर ऑनस्क्रीन रखोगे तो वो ऐसा लगेगा कि आइडियल है, लेकिन असल जिंदगी में कोई भी नहीं है। मैडम को सबकुछ प्रीमियम चाहिए। तो थोड़ा एडजस्ट भी तो करना पड़ता है ना मैम।" रॉकी जायसवाल की बातों से हिना खान का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वह स्टेज पर ही रॉकी जायसवाल को मारने के लिए दौड़ पड़ीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article