Hina Khan and Dharmendra: बॉलीवुड गलियारे हो या टीवी हर जगह बस एक्टर धर्मेंद्र को लेकर ही चर्चा हो रही है। सोमवार को धर्मेंद्र बढ़ती उम्र की बिमारियों ने जकड़ लिया जिसके चलते उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। धर्मेंद्र का लगातार डॉक्टर की कड़ी निगरानी में इलाज चल रहा है। पिछले दो दिन धर्मेंद्र और उनके देओल परिवार के लिए काफी मुश्किल बीते जो अभी भी जारी है। हर कोई बस यही मन्नत कर रहा है कि बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। इस बीच हिना खान ने धर्मेंद्र की हेल्थ पर अपडेट दिया।
बीती रात टीवी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अपने पति रॉकी जैसवाल संग नजर आईं। दोनों शहनाज गिल की फिल्म 'इक कुड़ी' देखने सिनेमाघर पहुंचे। इस दौरान पेप्स ने एक्ट्रेस को स्पॉट किया लेकिन धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर भी सावल पूछ डाला। हिना खान कहती हैं, 'धर्मेंद्र जी एक स्वस्थ, ठीक और चंगे हैं।' कुछ दिन पहले हिना खान ने धर्मेंद्र (Dharmendra) संग पहले कभी वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर कर उनके लिए सलामती की दुआ मांगी थी। हिना खान के इस बयान से लोगों को थोड़ा विश्वास हुआ कि धर्मेंद्र अब ठीक होने की राह पर हैं। बीती रात धर्मेंद्र से मिलने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी संग पहुंचे थे ताकि वो 'ही-मैन' का हाल जान सके। हालांकि इस दौरान जब सनी, ईशा और बॉबी देओल को अस्पताल से निकलते हुए देखा तो उनके चेहरे काफी मायूस थे जिसके चलते अब जनता टेंशन में है।
कल सुबह झूठी खबर फैली कि 89 की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया। ये सुन कुछ पल धर्मेंद्र के फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था। हालांकि धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने इन खबरों को झूठा बताकर खंडन कर दिया। परिवार ने बताया कि धर्मेंद्र चल रहे इलाज से ठीक हो रहे हैं और उनपर असर दिख रहा है। वहीं खबर ये भी आई कि धर्मेंद्र को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। जो भी हो हम सब यही चाहते हैं कि धर्मेंद्र ठीक होकर घर लौट आएं।