टीवी मसाला

ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित Hina Khna ने बनाया बप्पा के लिए मोदक, फैंस को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Hina Khan Ganesh Chaturthi 2024 post: टीवी अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) ने गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मौके पर गणपती बप्पा के लिए मोदक बनाया है। बता दें कि अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर सभी को शुभकामनाएं भी दी हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Hina Khan Ganesh Chaturthi post

Hina Khan Ganesh Chaturthi post: टीवी अभिनेत्री हिना खान ने अपने अभिनय से खूब नाम कमाया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है अभिनेत्री बिग बॉस 11 की भी रनर-अप रह चुकी हैं। लेकीन इस समय हिना खान अपनी जिंदगी से सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। बता दें कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से पीड़ित हैं। हिना (Hina Khan) अपनी इलाज से संबंधित अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया ओर साझा करती रहती हैं। इस समय उनकी पाँच किमियोथेरेपी हो चुकी है और दो अभी बाकी हैं। इस बीच गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के शुभ मौके पर अभिनेत्री ने गणपती बप्पा के लिए मोदक बनाया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

हिना खान (Hina Khan) ने गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा के लिए मोदक बनाया और उसकी तस्वीर फैंस के साथ साझा की। एक्ट्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें "पूजा प्लेट में गणपती बप्पा के लिए मोदक सजाय हुआ है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा "आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।"

इस बीच अभिनेत्री ने अभी कुछ दिन पहले अपनी कैप लगी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह मुस्कुरा रही थीं और सभी को प्रेरित कर रही थीं। हिना ने उस पोस्ट को कैप्शन दिया "हर चीज तकलीफ देती है, लेकिन मुस्कान नहीं जानी चाहिए। हैना? बहुत परेशानी है, सही से खा भी नहीं पा रही। लेकिन ये नकारात्मक रहने का कोई तरीका नहीं है। मैंने मुस्कुराने और अपने आप को बढ़ावा देने का फैसला किया है। मैं रोज अपने आप से यही कहती हूं कि हम इससे भी गुजर जाएंगे।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article