टीवी मसाला

Hina Khan ने जलपरी की तरह लगाया समंदर में गोता, लहरों के आगोश में भूल गईं कैंसर की बीमारी

Hina Khan Dive In Ocean Like Mermaid Video Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जलपरी की तरह समंदर में गोता लगाती नजर आईं।

Image

हिना खान ने समंदर में लगाया गोता

Hina Khan Dive In Ocean Like Mermaid Video Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अक्षरा बनकर लोगों के दिलों पर खूब राज किया है। कश्मीर से आईं हिना खान आज टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड का भी जाना-माना नाम बन चुकी हैं। हिना खान को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, लेकिन इस गंभीर बीमारी में भी हिना खान का जज्बा जरा भी फीका नहीं पड़ा। हिना खान ने अपने साथ-साथ बीमारी और परेशानी से जूझ रहे बाकी लोगों के जज्बे को भी बढ़ाने का काम किया। वहीं हाल ही में हिना खान मालदीव जा पहुंची हैं, जहां वह बीमारी को ताक पर रखकर खूब एंजॉय कर रही हैं। हिना खान (Hina Khan) ने मालदीव से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जलपरी की तरह समंदर में गोता लगाती नजर आईं।

हिना खान (Hina Khan) का ये वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि वह मालदीव में जमकर एंजॉय कर रही हैं। अपनी बीमारी यानी ब्रेस्ट कैंसर का हिना खान ने खुद पर जरा भी असर नहीं होने दिया। हिना खान का अंदाज देख लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। हिना खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "ये है वो जगह जहां से मैं नाता रखती हूं। ये समंदर मुझे शांत करता है।" हिना खान ने इस वीडियो को कुछ ही देर पहले शेयर की थी, लेकिन इसे अभी तक 39 हजार से भी ज्यादा लाइक किया जा चुका है।

हिना खान (Hina Khan) ने मालदीव में रहते हुए अपनी फोटोज भी शेयर की थीं, जिसमें वह येलो ड्रेस पहन एंजॉय करती दिखाई दी थीं। बता दें कि हिना खान को जब भी वक्त मिलता है, वह मालदीव छुट्टियां मनाने पहुंच जाती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article