Hina Khan Again Shares Cryptic Post Amid Breast Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान को थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर है, जिससे बाहर निकलने के लिए परिवार से लेकर फैंस तक हिना खान के लिए खूब दुआएं मांग रहे हैं। हिना खान (Hina Khan) ने कैंसर में भी अपना जज्बा कम नहीं होने दिया है। वह लगातार काम करके कैंसर का दर्द भूलने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन हाल ही में हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख किसी को भी हैरानी होगी। हिना खान की ये इंस्टाग्राम स्टोरी देख लोग भी असमंजस में पड़ जाएंगे और सोचने लगेंगे कि एक्ट्रेस को कहीं फिर से तो किसी ने धोखा नहीं दिया है।
हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रील वीडियो शेयर किया, जिसमें कहा गया, "तुम मुझे हमेशा के लिए भुला सकते हो, लेकिन मैं तुम्हें जिंदगी की आखिरी सांस तक याद रखूंगा। तुम दुनिया के किसी भी कोने में जा सकते हो, लेकिन मैं वहां भी तुम्हारे साथ रहने के लिए आऊंगा। तुम हमारी सारी यादों को मिटा सकते हो। लेकिन तुम्हारी आंखें अभी भी मेरे जेहन में जिंदा हैं। तुम अपने आपको भले ही नए चेहरों के इर्द-गिर्द कर लो, लेकिन मेरा दिल हमेशा तुम्हारा रहेगा। तुम नया प्यार ढूंढ सकते हो, लेकिन मेरे लिए तुम्हारा प्यार यूं ही बना रहेगा। तुम मुझे पीछे छोड़कर जा सकते हो, लेकिन मैं तुम्हें हमेशा अपने साथ रखूंगा। तुम मेरे बिना जिंदगी जी सकते हो, लेकिन मैं हमेशा तुम्हारी यादों के साथ रहूंगा।"

हिना खान की क्रिप्टिक पोस्ट
बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने पहले भी कई बार शादी और प्यार को लेकर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किये थे। इसे देखकर ये अटकलें लगने लगी थीं कि हिना खान और रॉकी जैसवाल का ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन हिना खान रॉकी जैसवाल के साथ गोवा गई थीं, जिससे ब्रेकअप की खबरों पर रोक लग गई थी। वहीं अब इस क्रिप्टिक पोस्ट ने फिर से लोगों को असमंजस में डाल दिया है।
