Jannat Zubair On Plastic Surgery: टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर इन दिनों कुकिंग शो लाफ्टर शेफ (Laughter Chef) से फैंस का दिल जीत रही हैं। इस शो में जन्नत अपनी कुकिंग से ज्यादा खूबसूरती से फैंस का ध्यान खींच रही हैं। 24 साल की जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। कई बार दावा किया गया है कि एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी और बोटोक्स का सहारा लिया है। अब जन्नत ने रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के पॉडकास्ट में इसके पीछे की सच्चाई बताई है। (ये भी पढ़ें: Chandrika Dixit की मां के साथ हुई अभद्रता, घर पर झुंड बनाकर पहुंचे लोग; वड़ापाव गर्ल ने उठाया सख्त कदम )
क्या जन्नत जुबैर ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी
हाल ही में जन्नत जुबैर रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। इस मौकेपर रुबीना ने जन्नत से ढेर सारे मुद्दों पर बात की, जिसमें उनकी खूबसूरती और प्लास्टिक सर्जरी भी शामिल रहा। रुबीना ने उसे पूछा कि कई बार दावा किया जाता है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी और बोटोक्स करवाए हैं? इस पर जन्नत जुबैर ने कहा कि पता नहीं क्यों, लोगों को लगता है कि मैंने अपने चेहरे पर कुछ करवाया है, लेकिन यह बिल्कुल सच नहीं है। मुझे नहीं पता लोग ऐसा क्यों सोचते हैं। जन्नत की बात सुनकर रुबीना ने भी यही कहती हैं, 'मैंने उन्हें करीब से देखा है, और मैं यकीन दिला सकती हूं कि उन्होंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है।' (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: घटियापने पर उतरेगा करण, बेटे की चाल में बुरी फंसेगी तुलसी; होगा नया तमाशा)
