Harshad Arora Reacts on Preetika Rao Statement: टीवी एक्टर हर्षद अरोड़ा अपनी और सीरियल 'बेइंतहा' को एक्ट्रेस प्रीतिका राव संग अनबन को लेकर चर्चा में रहे थे। ऑनस्क्रीन जोड़ी असल जिंदगी में एक दूजे की दुश्मन निकलेगी ये किसी ने सोचा नहीं था। आज भी लोग हर्षद और प्रीतिका की रोमांटिक जोड़ी के फैन है। इसी साल अप्रैल महीने में प्रीतिक राव ने हर्षद अरोरा को 'हर औरत के साथ सोने वाला' आदमी बताया था। ये सुन सभी के होश उड़ गए थे। अब इस पर एक्टर ने रिएक्शन देते हुए टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की।
टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) प्रीतिक राव (Preetika Rao) के बयान पर कहते हैं कि देखिए ये एक बचकानी हरकरतें हैं अगर आपको किसी PR का सहारा चाहिए किसी के नाम से तो ये बहुत गलत बात है। मैं इन सब चीजों को भूल चुका हूँ क्यूँकि मैं उस लेवल पर जाकर बदला नहीं लेना चाहता। अगर मैं चाहत तो लीगल एक्शन ले सकता था लेकिन नहीं लिया। अगर ये बात सच होती तो बाकी लोगों के सामने क्यू नहीं आई। बहुत लोगों के साथ मैंने काम किया है। ये बात इतने समय बाद सामने क्यू आईं? मुझे बहुत सारे मैसेज और कॉल भी आए, प्लीज आप मीडिया से बातचीत न करें। क्यूँकि आपको पता है आपसे गलती हुई है।'
हर्षद अपना पक्ष रखते हुए आगे कहते हैं 'देखिये, जो लोग मुझे जानते हैं, वो मुझे जानते हैं। और मुझे किसी को सफाई देना ज़रूरी नहीं है। बिल्कुल किसी भी इंसान के लिए बहुत ही अजीब बात है। 10-12 साल पहले किसी के साथ काम किया हो, और 12 साल बाद आपको एक अचानक से 'एहसास' होता है ऐसा कुछ।' बता दें साल 2013 में शो टेलिकास्ट हुआ था लेकिन एक साल बाद बंद हो गया। अब जल्द ही एक्टर सीरियल 'हाल ए दिल' में मनीषा रानी संग नजर आने वाले हैं।
