टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein में हो रही निया शर्मा के बॉयफ्रेंड की एंट्री? बदल जाएगी TV सीरियल की पूरी कहानी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 24, 2022, 02:25 PM IST

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein TV News: इधर विराट अपने खोए हुए विनायक की तलाश करेगा। इसी बीच विराट को पता चलेगा कि विनायक जिंदा है और उनका गोद लिया हुआ वीनू सई का भी बेटा है। लेकिन तभी विराट के पास डॉक्टर देसाई का फोन कॉल आ जाएगा, जो उसे बताएंगी कि पत्रलेखा जिंदगी में कभी भी मां नहीं बन पाएगी।

Image

GHKKPM Spoiler update

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है। शो में आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। शो की कहानी में कई एक नए मोड़ आ रहे हैं। नील भट्ट, आयशा सिंह (Ayesha Singh) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों सई, विराट और पत्रलेखा की जिंदगी काफी उथल-पुथल से गुजर रही है।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कैसे अतीत के कई राज सामने आएंगे। विराट और पत्रलेखा ने अपनी शादी को नया फैसला देने का मौका दिया है तो वहीं सई पूरी तरह से अकेले पड़ गई है। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं।

'गुम है किसी के प्यार में' में होगी नई एंट्री?

टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर यह भी खबर आ रही है कि शो में सई की खातिर नए लीड की एंट्री होगी, जिसका किरदार निया शर्मा के कथित बॉयफ्रेंड राहुल सुधीर अदा करेंगे! हालांकि 'इंडिया फोरम' से बातचीत के दौरान टीवी अभिनेता राहुल सुधीर ने बताया कि उन्हें शो के लिए कभी भी अप्रोच नहीं किया गया है। इस बात से 'गुम है किसी के प्यार में' के फैंस को काफी झटका लगा है। लेकिन मेकर्स जल्द ही इस बारे में खुलासा करेंगे।

पाखी की खातिर सई से सच छुपाएगा विराट

इधर विराट अपने खोए हुए विनायक की तलाश करेगा। इसी बीच विराट को पता चलेगा कि विनायक जिंदा है और उनका गोद लिया हुआ वीनू सई का भी बेटा है। लेकिन तभी विराट के पास डॉक्टर देसाई का फोन कॉल आ जाएगा, जो उसे बताएंगी कि पत्रलेखा जिंदगी में कभी भी मां नहीं बन पाएगी। दूसरी ओर सई आकर विराट से विनायक का रिकॉर्ड मांगेगी। गुम है किसी के प्यार में' के इस ट्विस्ट को लेकर माना जा रहा है कि पत्रलेखा की खातिर विराट, सई से यह सच छुपाएगा कि विनायक उसका अपना खून है। ताकि पत्रलेखा को कोई परेशानी न हो।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article