टीवी मसाला

गुम है किसी के प्यार में 18 दिसंबर एपिसोड अपडेट: सई बचाएगी पाखी की जान, विराट को होगा अपने और सई के प्यार का एहसास...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 18, 2022, 12:58 PM IST

गुम है किसी के प्यार में 18 दिसंबर एपिसोड अपडेट: गुम है किसी के प्यार में काफी इमोशनल ट्रैक चल रहा है। सई बचाएगी पाखी की जान। इस दौरान विराट को होगा अपने और सई के प्यार का एहसास। क्या एक बार फिर सई और विराट आएंगे साथ?

Image

ghum hai kiss ke pyaar mein (credit pic: instagram)

गुम है किसी के प्यार में 18 दिसंबर एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) इन दिनों इमोशनल ट्रैक चल रहा है। आज के एपिसोड की शुरुआत में सई डॉक्टर्स के साथ मिलकर पाखी का ऑपरेशन करेगी। विराट सई से कहेगा कि कुछ भी करके पाखी की जान बचा लो। विराट की आंखों में पाखी के लिए दर्द देखकर सई इमोशनल हो जाती है। वो कहती हैं मैं पूरी कोशिश करूंगी की पाखी का ऑपरेशन सक्सेफुल हो। विराट इस समय अपनी और पाखी के पलों को याद करता है और उसकी तस्वीर को देखकर कहता है कि आज के बाद वो वही करेगा जो पाखी कहेगी। इधर सवि और विनायक भी पाखी की सलामती के लिए दुआ करते हैं।

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर्स देखते हैं कि पाखी ट्रीटमेंट का रिस्पॉन्ड नहीं कर रही है। उसकी हार्ट बीट बंद हो गई है। इसके बाद विनायक ओटी में जाकर अपनी मां से कहेगा कि आप मुझे छोड़कर नहीं जा सकती हैं। आपको उठना होगा। पाखी को बचाने के लिए सई उसे शॉक थेरेपी देगी, जिसे उसकी दिल की धड़कने दोबारा चलने लगेगी। पाखी को ठीक देखकर चौहाण परिवार में खुशी से झूम उठेगा। पाखी की जान बचाने के लिए विराट सई का शुक्रिया कहेगा। इस बीच पाखी देखेगी कि सई ने उसके सामने विराट का हाथ पकड़ रखा है।

ये सब देखकर पाखी काफी टूट जाएगी। हालांकि सई पाखी और चौहाण परिवार के सामने कहती हैं कि उसके दिल में विराट को लेकर कोई फीलिंग्स नहीं है। हालांकि विराट जानता है कि वो झूठ बोल रही है। इसलिए अगले दिन वो सई से मिलने उसके घर जाएगा, जहां वो उससे कहेगा कि क्या तुम मुझसे प्यार नहीं करती हो? सई विराट की नोकझोंक के बीच वो अपना प्यार कंफेस कर लेती है। शो का अपकमिंग ट्रैक काफी मजेदार होने वाला है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article