टीवी मसाला

MS धोनी को अवॉर्ड देने जा रही गुल्की जोशी पर टूट पड़ी थी भीड़, जैसे-तैसे जान बचाकर निकलीं एक्ट्रेस

Gulki Joshi Recalls Horrific Incident While Going To Give Award To MS Dhoni: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस गुल्की जोशी ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में एक घटना को याद किया, जब वह क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अवॉर्ड देने जा रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह मॉलेस्टेशन का शिकार हो सकती थीं।

Image

एमएस धोनी को अवॉर्ड देने जा रही गुल्की जोशी पर टूट पड़ी थी भीड़

Gulki Joshi Recalls Horrific Incident While Going To Give Award To MS Dhoni: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस गुल्की जोशी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। गुल्की जोशी को 'मैडम सर' में खूब पसंद किया गया था। एक्टिंग के साथ-साथ उनके अंदाज ने भी सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गुल्की जोशी को लेकर खबर थी कि वह जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ सकती हैं। लेकिन हाल ही में गुल्की जोशी अपने करियर के लिए नहीं बल्कि खुद से जुड़ी एक घटना के लिए चर्चा में आ गई हैं। गुल्की जोशी (Gulki Joshi) ने फिल्मी मंत्रा संग बातचीत के दौरान बताया कि वह जिस वक्त क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को पुरस्कार देने जा रही थीं, उस दौरान भीड़ उनपर बुरी तरह से टूट पड़ी थी।

गुल्की जोशी (Gulki Joshi) ने उस घटना को याद करते हुए कहा, "ये मेरे साथ बहुत वक्त पहले हुआ था। मैं रांची आईपीएल के लिए गई थी। मुझे मिस्टर धोनी को पुरस्कार देना था। उस वक्त मेरा शो आ रहा था 'नादान परिंदे', जो कि सफलतापूर्वक चल रहा था और शो की लोकप्रियता को देखते हुए मुझे इवेंट में बुलाया गया था। लेकिन जैसे ही मैंने बाहर जाने के लिए कदम रखा, वहां मुझे भीड़ ने पूरी तरह से घेर लिया। इस कदर लोग इकट्ठा हो गए कि मैं डर गई थी। वो उत्साह नहीं था, वो एक तरीके की चिंता बन गई और ऐसे स्तर पर पहुंच गई कि मुझे डर लगने लगा।"

गुल्की जोशी (Gulki Joshi) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने उस हादसे को याद करते हुए कहा, "भीड़ से निकलते हुए मेरे दिमाग में अजीब डरावने ख्याल आने लगे कि कहीं मेरे साथ भीड़ में गलत हरकत न हो जाए। लेकिन शुक्र है कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बीच में आकर मेरी मदद की। चीजें हाथ से जाते ही सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और उन्होंने मुझे भीड़ से निकाला। लेकिन डर मेरे मन में बैठ गया और उस चीज से मैं कांप गई थी। उसी वक्त मुझे भीड़ से सबसे ज्यादा डर लगा था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article