Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin These Characters Death Gives TRP To Show: टीवी शो में टीआरपी के लिए मेकर्स हर तरह का दांव-पेंच खेलते ही रहते हैं। चाहे नए किरदार की एंट्री हो या फिर किसी पुराने किरदार को अचानक खत्म करना हो। 'गुम है किसी के प्यार में' में तो टीआरपी बटोरने के चक्कर में मेकर्स ने कुछ पुराने किरदारों को ही मौत के घाट उतार दिया। इस लिस्ट में सई-विराट से लेकर ईशान तक शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन किरदारों पर-
योगेंद्र विक्रम सिंह ने 'गुम है किसी के प्यार में' में सम्राट की भूमिका अदा की थी। लेकिन उनका किरदार भी मेकर्स ने टीआरपी की लालच में अचानक ही खत्म कर दिया। इसके बाद शो को दोबारा से लव ट्रायएंगल में घुमा दिया गया।
'गुम है किसी के प्यार में' में आयशा सिंह की तरह नील भट्ट के किरदार को टीआरपी और लीप की खातिर अचानक मौत के घाट उतार दिया गया। सई-विराट की मौत देखकर फैंस ने मेकर्स पर नाराजगी जाहिर की थी।
'गुम है किसी के प्यार में' में टीआरपी लाने के लिए और कहानी को नया रुख देने के लिए मेकर्स ने सई के किरदार को ही खत्म कर दिया। इसके बाद शो में लीप आया था, जिसमें सवि की कहानी शुरू हुई।
'गुम है किसी के प्यार में' से शक्ति अरोड़ा का किरदार अचानक की खत्म कर दिया गया था। शो में टीआरपी के लिए ईशान की मौत दिखा दी गई, जिसके बाद सीरियल में लीप भी आया।
'गुम है किसी के प्यार में' में किशोरी शहाणे ने भवानी चव्हाण की भूमिका निभाई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। लेकिन भवानी का किरदार भी टीआरपी के लिए काल के गाल में धकेल दिया गया।
'गुम है किसी के प्यार में' में महेश ठाकुर ने मोहित की भूमिका अदा की थी, जो कि तेजस्विनी के पिता थे। टीआरपी के लिए मेकर्स ने उन्हें भी शो में मृत दिखा दिया और इसके बाद सीरियल की असली कहानी शुरू हुई।
'गुम है किसी के प्यार में' में अब टीआरपी के लिए मेकर्स तेजस्विनी के किरदार को अचानक खत्म करने वाले हैं। शो में तेजस्विनी का भयंकर एक्सीडेंट दिखाया जाएगा, जिसमें उसकी मौत हो जाएगी।
'गुम है किसी के प्यार में' में हितेश भारद्वाज रजत ठक्कर की भूमिका अदा कर रहे हैं। लेकिन सीरियल की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स तेजस्विनी के साथ-साथ रजत को भी एक्सीडेंट में मौत के घाट उतार देंगे।