Ghum hai kisikey pyaar meiin milestones of 700 episodes: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में उन शोज में से एक है जो कि अक्सर हेटर्स के निशाने पर रहता है। बावजूद इसके नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह का ये शो सफलता के झंड़े गाढ़ रहा है। हाल ही में सीरियल गुम है किसी के प्यार में के सितारे सेट पर जमकर जश्न मनाते नजर आए। क्योंकि गुम है किसी के प्यार में, ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।
दरअसल नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह के सीरियल गुम है किसी के प्यार में ने 700 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इतने एपिसोड पूरे होने की खुशी में आयशा सिंह ने पूरी टीम के साथ पार्टी की। सेट से सामने आईं तस्वीर में टीम के साथ आयशा सिंह केक कट करती नजर आईं। ऐश्वर्या शर्मा अपने पति नील भट्ट के साथ गुम है किसी के प्यार में के सेट पर पहुंची थीं। इस दौरान ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने एक साथ में केक कट किया।
सेलिब्रेशन की जो तस्वीरें सामने आई हैं इसे लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। तस्वीरों को देखते हुए कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह एक दूसरे से दूरी बनाती नजर आईं। तस्वीर को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
आपको बता दें टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस समय टीआरपी लिस्ट में कमाल दिखा रहा है। ये शो इस समय टॉप 2 में अपनी अपनी जगह बनाए हुए है। लगातार सीरियल को दर्शकों को जबरदस्त प्यार मिल रहा है और इसी की नतीजा है कि ये टीआरपी में कमाल दिखाए जा रहा है।
